CBSE Date Sheet 2024: कक्षा 10, 12 की डेट शीट या टाइम टेबल की घोषणा cbse.nic.in या cbse.gov.in पर की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आगे पढ़ें। 

CBSE Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट या टाइम टेबल की घोषणा करेगा। जैसा कि बोर्ड ने पहले घोषणा की थी, दोनों परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, लगभग 55 दिनों तक चलेंगी और 10 अप्रैल तक समाप्त होने की उम्मीद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CBSE date sheet 2023: अबतक जारी नहीं हुई है

सीबीएसई ने अभी तक कक्षा 10 या कक्षा 12 की बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी नहीं की है। सीबीएसई बोर्ड टाइम-टेबल जल्द ही जारी होने की संभावना है हालांकि इस सबंध में अबतक किसी तरह का कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है।

पिछले साल का रुझान

बोर्ड पहले परीक्षा के दिन से 1 से 1.5 महीने पहले डेटशीट जारी करता था। 2023 में, सीबीएसई डेटशीट दिसंबर में जारी की गईं और परीक्षाएं 15 फरवरी को हुईं। कक्षा 10 की अंतिम परीक्षाएं 21 मार्च को समाप्त हुईं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 5 अप्रैल को समाप्त हुईं। पेपर सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किए गए थे।

CBSE Class 10, 12 board exams 2024: डेटयशीट कहां से डानलोड करें?

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जारी होने पर, छात्र सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेट शीट यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

cbse.gov.in

cbse.nic.in

CBSE Class 10, 12 board exams 2024: डेटशीट कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • “नवीनतम @ सीबीएसई” अनुभाग के तहत दिए गए कक्षा 10 या कक्षा 12 डेट शीट लिंक खोलें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें

बेहद खूबसूरत हैं IAS प्रियंका गोयल, देखें 10 फोटो, टफ रही UPSC जर्नी

IAS परी बिश्नोई कौन हैं? जो बनेगी BJP विधायक भव्य विश्नोई की दुल्हनिया