Ananya Jain CUET UG 2025 Topper Success Story: सीयूईटी यूजी 2025 में अनन्या जैन, चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। जानिए कौन है अनन्या जैन और सीयूईटी यूजी के लिए कैसे की तैयारी, स्कूल और बोर्ड मार्क्स समेत डिटेल।

CUET UG 2025 Topper Ananya Jain Success Story: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होते ही अनन्या जैन का नाम पूरे देश में छा गया। पंजाब के लुधियाना की रहने वाली 17 वर्षीय अनन्या ने इस साल CUET UG परीक्षा में ऐसा कमाल किया है, जो अब तक किसी और स्टूडेंट ने नहीं किया। उन्होंने 5 में से 4 विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर का दर्जा हासिल किया है। बता दें कि इस साल 13.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने CUET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 10.7 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन अनन्या अकेली छात्रा रहीं जिन्होंने चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किया। बाकी टॉपर्स की बात करें तो दूसरे स्थान पर आर्जव जैन (दिल्ली) रहे और तीसरे स्थान पर पूरवा सिंह (हरियाणा) रही।

अनन्या जैन को कौन-कौन से विषय में मिला 100 परसेंटाइल?

अनन्या ने मैथ्स, इकोनॉमिक्स, अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज में 100 परसेंटाइल हासिल किया। अंग्रेजी में वो सिर्फ 0.01% से चूक गईं, जहां उन्हें 99.99 परसेंटाइल मिला। कुल मिलाकर उन्होंने 1250 में से 1225.93 अंक हासिल किए।

कौन है CUET UG टॉपर अनन्या जैन? स्कूल-फैमिली बैकग्राउंड

CUET UG 2025 टॉपर अनन्या जैन अनन्या DAV पब्लिक स्कूल, लुधियाना की छात्रा हैं। उन्होंने बोर्ड में भी शानदार नंबर हासिल किए हैं। 12वीं बोर्ड में उन्हें 98.8% मार्क्स और 10वीं बोर्ड में 97% नंबर मिला। उनके पिता मनव जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और मां नीति जैन एक हाउस वाइफ हैं।

आगे क्या पढ़ना चाहती हैं अनन्या जैन?

CUET UG 2025 टॉपर अनन्या जैन के अनुसार उन्हें इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में गहरी रुचि है और वो अपने बड़े भाई की तरह दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से इकोनॉमिक्स ऑनर्स करना चाहती हैं।

CUET UG 2025 टॉपर अनन्या जैन की प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

सीयूईटी यूजी 2025 टॉपर अनन्या जैन ने परीक्षा की तैयारी खुद से की। खास तौर पर NCERT की किताबों पर फोकस किया। उन्होंने एक महीने का क्रैश कोर्स भी ज्वाइन किया था। इंग्लिश सेक्शन की तैयारी दो साल पहले से शुरू कर दी थी और रोज कॉम्प्रिहेंशन, वोकैब और ग्रामर की प्रैक्टिस की।

अनन्या जैन की शानदार सफलता पर पंजाब के नेताओं ने भी दी बधाई

CUET UG 2025 में अनन्या जैन की शानदार सफलता पर पंजाब के उद्योग और निवेश मंत्री संजीव अरोड़ा ने तारीफ करते हुए कहा, "अनन्या की यह सफलता पूरे पंजाब के लिए गर्व का पल है।" वही केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी लिखा, "अनन्या ने न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। ये नया भारत है जहां ऐसी प्रतिभाएं शिक्षा के क्षेत्र में चमक रही हैं।"

 

Scroll to load tweet…

 

 

Scroll to load tweet…