How to join NIA: दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच अब NIA संभाल रही है। जानिए NIA क्या है, इसमें अफसर कैसे बनें, SSC CGL और UPSC के जरिए भर्ती का प्रोसेस क्या है, सैलरी और फायदे समेत जरूरी डिटेल।

NIA Job Eligibility: हाल ही में दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों में सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद NIA ने इस केस की छानबीन के लिए 10 सदस्यीय विशेष टीम बनाई है, जिसकी कमान एडीजी विजय सखारे संभालेंगे। बता दें कि एनआईए के अफसर बड़ी ही कुशलता से बड़े-बड़े आतंकियों से सच उगलवाने के लिए जाने जाते हैं। इस नई टीम का मुख्य मकसद दिल्ली ब्लास्ट (Delhi blast) की गुत्थी सुलझाना और दोषियों तक पहुंचना है। ऐसी खबरों के बीच अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि NIA में अफसर कैसे बनते हैं? हर युवा जो देश की सुरक्षा में योगदान देना चाहता है, वह जानना चाहता है कि इस प्रतिष्ठित एजेंसी में करियर कैसे बनाया जा सकता है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो जानिए NIA असफर बनने का प्रोसेस क्या है।

NIA क्या है?

NIA (National Investigation Agency) भारत सरकार की प्रमुख जांच एजेंसियों में से एक है। इसे 2009 में 26/11 मुंबई हमले के बाद बनाया गया था। यह एजेंसी विशेष रूप से आतंकवाद, फेक करेंसी, मानव तस्करी, ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराध जैसी गंभीर घटनाओं की जांच करती है। NIA के पास पूरे देश में कहीं भी छापा मारने और गिरफ्तारी करने का कानूनी अधिकार है। यही इसे अन्य जांच एजेंसियों से अलग बनाता है।

NIA में अफसर कैसे बनते हैं?

NIA में अफसर बनने के लिए दो मुख्य रास्ते हैं-

SSC CGL के जरिए: ग्रेजुएट उम्मीदवार SSC CGL (Combined Graduate Level) परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर (SI) जैसे पदों के लिए योग्य बन सकते हैं।

UPSC के जरिए: UPSC के माध्यम से अगर आप IPS या IRS जैसी सेवाओं में आते हैं, तो NIA में ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किए जा सकते हैं।

इसके अलावा जो उम्मीदवार पहले से किसी अन्य सुरक्षा एजेंसी में कार्यरत हैं, वे भी NIA में ट्रांसफर या आवेदन के जरिए शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ CLAT 2026 नहीं, इन 6 लॉ एंट्रेंस टेस्ट्स से भी पा सकते हैं देश के बेस्ट लॉ कॉलेजों में एडमिशन

SSC CGL के जरिए NIA में कैसे मिलती है नौकरी?

SSC CGL परीक्षा चार चरणों में होती है-

  • टियर 1- प्रीलिम्स
  • टियर 2- मेन्स
  • टियर 3- डिस्क्रिप्टिव एग्जाम
  • टियर 4- कंप्यूटर बेस्ड स्किल टेस्ट

इन सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू देना होता है। इसके सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद उन्हें NIA में ट्रेनिंग दी जाती है और फिर पोस्टिंग मिलती है।

ये भी पढ़ें- ECGC PO Bharti 2025: सरकारी कंपनी में बनें पीओ, सैलरी ₹88,635, जानिए कैसे करें अप्लाई

NIA अफसर को कितनी मिलती है सैलरी?

NIA में पद और जिम्मेदारी के अनुसार सैलरी अलग-अलग होती है। उदाहरण के तौर पर, सब इंस्पेक्टर की शुरुआती सैलरी लगभग 56,100 रुपए मंथली होती है। इसके अलावा DA, HRA, TA जैसे कई भत्ते भी मिलते हैं। जैसे-जैसे पद बढ़ता है, सीनियर अफसरों की सैलरी और सुविधाएं और भी बढ़ती जाती हैं।