MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस, जानिए किस बोर्ड के तहत होती है पढ़ाई?

कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस, जानिए किस बोर्ड के तहत होती है पढ़ाई?

Dhirubhai Ambani International School: एनुअल फंग्शन को लेकर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल चर्चा में है। इस बीच जानिए DAIS में किस बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है और सालाना फीस कितनी है। जानिए बॉलीवुड स्टार्स का फेवरेट स्कूल और इसकी खासियत।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Dec 20 2025, 06:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
बॉलीवुड स्टार किड्स का फेवरेट स्कूल है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल
Image Credit : aaradhyaraibachchanofficial/instagram

बॉलीवुड स्टार किड्स का फेवरेट स्कूल है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल

मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का हालिया एनुअल डे फंक्शन चर्चा में है। यहीं ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी अराध्या बच्चन भी पढ़ती हैं। स्कूल के भव्य कार्यक्रम में आराध्या की परफॉर्मेंस देखने अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। वहीं रितेश देशमुख और करीना कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे भी अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे, जिससे यह इवेंट लाइमलाइट  में आ गया।

26
बॉलीवुड स्टार्स का फेवरेट स्कूल क्यों है DAIS?
Image Credit : aaradhyaraibachchanofficial/instagram

बॉलीवुड स्टार्स का फेवरेट स्कूल क्यों है DAIS?

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) आज सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि बॉलीवुड और बिजनेस फैमिलीज की पहली पसंद बन चुका है। यहां पढ़ाई करने वाले बच्चों में शाहरुख खान के बेटे अबराम, शाहिद कपूर और करीना कपूर के बच्चे, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम जैसे कई स्टार किड्स शामिल हैं। यही वजह है कि यहां का हर बड़ा इवेंट मीडिया और सोशल मीडिया पर छा जाता है।

Related Articles

Related image1
कितने पढ़े-लिखे हैं अनिल अंबानी के लाल जय अनमोल, कैसी है इनकी लग्जरी लाइफ
Related image2
किस जीव की 5 आंखें होती हैं? पढ़ें UPSC Interview के टॉप 5 सबसे ट्रिकी सवाल
36
कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस?
Image Credit : dais.edu.in

कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस?

इस स्कूल की फीस आम मिडिल क्लास परिवारों के लिए किसी सपने से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, LKG से 7वीं कक्षा तक करीब 1.70 लाख रुपये सालाना, 8वीं से 10वीं कक्षा लगभग 4.48 लाख रुपये सालाना और 11वीं और 12वीं कक्षा तक फीस बढ़कर 9.65 लाख रुपये सालाना तक पहुंच जाती है।

46
पढ़ाई में DAIS अन्य स्कूलों से अलग कैसे? किस बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है
Image Credit : dais.edu.in

पढ़ाई में DAIS अन्य स्कूलों से अलग कैसे? किस बोर्ड के तहत पढ़ाई होती है

इस स्कूल की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरनेशनल लेवल का एजुकेशन सिस्टम है। यहां बच्चों को IGCSE, इंटरनेशनल बैकालॉरिएट डिप्लोमा प्रोग्राम (IBDP) के लिए तैयार किया जाता है। ICSE बोर्ड को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और इसकी आखिरी परीक्षा मार्च 2026 में होगी। 8वीं से बच्चों को IGCSE और 11वीं-12वीं में IB डिप्लोमा पढ़ाया जाता है, जो विदेशों की टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

56
ऑलराउंड डेवलपमेंट पर पूरा फोकस
Image Credit : dais.edu.in

ऑलराउंड डेवलपमेंट पर पूरा फोकस

DAIS सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यहां बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप क्वालिटी, क्रिएटिव थिंकिंग, टीमवर्क पर खास ध्यान दिया जाता है। साथ ही, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम और मेंटल-इमोशनल हेल्थ सपोर्ट इसे बाकी स्कूलों से अलग बनाता है।

66
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के फेमस एलुमनी, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन
Image Credit : dais.edu.in

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के फेमस एलुमनी, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

अगर आप भी बॉलीवुड स्टार्स की तरह अपने बच्चों का एडमिशन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कराना चाहते हैं, तो बता दें कि एडमिशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप ऑफिशियल वेबसाइट dais.edu.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं। इस स्कूल से पढ़ चुके कई नाम आज फिल्म, बिजनेस और एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इनमें ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, अनन्या पांडे, आलिया कश्यप, आर्यन खान, सुहाना खान, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी जैसे लोग शामिल हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Related Stories
Recommended image1
कितने पढ़े-लिखे हैं अनिल अंबानी के लाल जय अनमोल, कैसी है इनकी लग्जरी लाइफ
Recommended image2
किस जीव की 5 आंखें होती हैं? पढ़ें UPSC Interview के टॉप 5 सबसे ट्रिकी सवाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved