Hindi Diwas Speech 2025: हिंदी दिवस 14 सितंबर, रविवार को है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में हिंदी दिवस भाषण प्रतियोगिता, हिंदी दिवस निंबध प्रतियोगिता जैसे आयोजन होते हैं। पढ़ें हिंदी दिवस पर 10 इंपोर्टेंट लाइन,जो प्रतियोगिता में आपकी जीत पक्की कर सकते हैं।

Hindi Diwas 10 lines in Hindi : भारत में हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी मातृभाषा हिंदी को बढ़ावा देना और लोगों के बीच इसके महत्व को समझाना है। भारत में सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन इन सबमें हिंदी की अलग पहचान और महत्व है। यह न केवल भारत की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, बल्कि पूरी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भी है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कई आयोजन होते हैं। अगर आप भी हिंदी दिवस भाषण यानी Hindi Diwas Speech 2025 या हिंदी दिवस निंबध लेखन यानी Hindi Diwas Essay 2025 जैसी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं, तो यहां दी गई 10 लाइनेंफटाफट याद कर लें। इन्हें अपने हिंदी दिवस भाषण या निंबध में शामिल कर आप कंपीटिशन में वाहवाही लूट सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में मनाया जाता है। इसे भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले हिंदी भाषी लोग भी बड़े उत्साह से मनाते हैं।

हिंदी का नाम कैसे पड़ा?

हिंदी शब्द फारसी शब्द ‘हिंद’ से आया है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'।

हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा कैसे बनी?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाया गया। बिहार पहला ऐसा राज्य था जिसने उर्दू की जगह हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा कब मिला?

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान की संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया। इसके बाद 1953 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संसद में इसे राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

हिंदी दिवस पर क्या-क्या आयोजन होते हैं?

इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पूरे देश में बड़े उत्साह से होते हैं।

हिंदी सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी

हिंदी को नेपाल, मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, गायाना, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों में भी बड़े पैमाने पर बोला और समझा जाता है।

हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा

आज भारत में लगभग 60.91 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। इसके अलावा, हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। पहले नंबर पर अंग्रेजी और दूसरे नंबर पर मंदारिन भाषा आती है।

हिंदी भाषा की लिपि क्या है?

हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है, जिसे सीखना सरल और वैज्ञानिक माना जाता है।

ये भी पढ़ें- हिंदी हमारी सबसे सरल...गर्व से भरे हिंदी दिवस शुभकामना संदेश

हिंदी का महत्व क्या है?

हिंदी भारत की शान, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इसका उद्देश्य केवल भाषा को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में हिंदी के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

Google ने हिंदी भाषा को सर्च में कब शामिल किया?

1918 में महात्मा गांधी ने हिंदी को ‘जन जन की भाषा’ कहा और इसे आधिकारिक भाषा बनाने की वकालत की। पहली हिंदी पुस्तक ‘प्रेम सागर’ 1805 में लल्लू लाल ने लिखी। Google ने हिंदी भाषा को अपनी खोज में पहली बार 2009 में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें- हिंदी दिवस 2025 कब है? क्यों मनाया जाता है यह दिन, जानिए 14 सितंबर का इतिहास और महत्व