MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • AI में करियर कैसे बनाएं? जानिए कौन से सब्जेक्ट्स और स्किल्स हैं जरूरी

AI में करियर कैसे बनाएं? जानिए कौन से सब्जेक्ट्स और स्किल्स हैं जरूरी

How to Start AI Career: यदि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर बनाना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि इसके लिए कोडिंग सीखना काफी है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। यहां जानें AI कोर्स करने के लिए कौन-कौन से सब्जेक्ट्स जरूरी हैं और करियर ऑप्शन क्या-क्या है। 

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Aug 12 2025, 01:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
AI में करियर बनाना है, तो सिर्फ कोडिंग सीखना काफी नहीं
Image Credit : Getty

AI में करियर बनाना है, तो सिर्फ कोडिंग सीखना काफी नहीं

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक ऐसा करियर ऑप्शन है जिसकी डिमांड दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। AI का मतलब है ऐसी मशीनें और कंप्यूटर बनाना जो इंसानों की तरह सोच सकें, समझ सकें, फैसले ले सकें और समस्याओं का हल निकाल सकें। अगर आप भी AI में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो सिर्फ कोडिंग सीखना ही काफी नहीं है। इसके लिए कुछ खास विषयों पर भी आपकी मजबूत पकड़ होना जरूरी है।

25
AI में करियर के लिए किन विषयों में पकड़ जरूरी? (Subjects Needed for AI Career)
Image Credit : Getty

AI में करियर के लिए किन विषयों में पकड़ जरूरी? (Subjects Needed for AI Career)

AI में करियर बनाने के लिए गणित (Maths) और भौतिकी (Physics) की समझ बेहद जरूरी है। मैथ्स AI एल्गोरिद्म की थ्योरी का बेस देता है। फिजिक्स मॉडलिंग और सिमुलेशन को समझने में मदद करती है। ये दोनों विषय खासतौर पर AI रिसर्च, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग इंजीनियरिंग जैसे फील्ड में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अगर आपको AI में आगे बढ़ना है, तो इन विषयों को मजबूत करना जरूरी है।

35
मैथ्स और फिजिक्स का AI से रिश्ता (Best Subjects for Artificial Intelligence)
Image Credit : Getty

मैथ्स और फिजिक्स का AI से रिश्ता (Best Subjects for Artificial Intelligence)

गणित (Maths): AI में लिनियर अल्जेब्रा, कैलकुलस, प्रॉबेबिलिटी और स्टैटिस्टिक्स की अहम भूमिका होती है। इनकी मदद से डेटा एनालिसिस, मॉडल तैयार करना और उन्हें कस्टमाइज करना आसान होता है।

भौतिकी (Physics): जटिल सिस्टम को समझने और मॉडल बनाने का फ्रेमवर्क देती है। फिजिक्स के सिद्धांत AI में अलग-अलग एप्लिकेशन बनाने, रोबोट्स डिजाइन करने और सिस्टम को बेहतर बनाने में काम आते हैं।

45
AI में करियर के मौके, जॉब रोल (AI Career in India)
Image Credit : Getty

AI में करियर के मौके, जॉब रोल (AI Career in India)

डेटा साइंटिस्ट (Data Scientist): बड़ी कंपनियों में डेटा का एनालिसिस करके बिजनेस के लिए जरूरी इनसाइट्स निकालना।

मशीन लर्निंग इंजीनियर (Machine Learning Engineer): ऐसे सिस्टम बनाना जो डेटा से सीखकर खुद फैसले ले सकें।

AI रिसर्च साइंटिस्ट (AI Research Scientist): नए AI एल्गोरिद्म और टेक्निक्स पर रिसर्च करना ताकि AI को और स्मार्ट और एफिशिएंट बनाया जा सके।

रोबोटिक्स इंजीनियर (Robotics Engineer): ऐसे रोबोट डिजाइन करना जो इंसानों की तरह सोच और काम कर सकें।

55
कहां मिलती है AI प्रोफेशनल्स को नौकरी? (AI career Scope)
Image Credit : Getty

कहां मिलती है AI प्रोफेशनल्स को नौकरी? (AI career Scope)

AI एक्सपर्ट्स को टेक कंपनियों, स्टार्टअप्स, रिसर्च इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज में बेहतरीन मौके मिलते हैं। साथ ही, AI से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों में भी इनकी भारी डिमांड रहती है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर टिप्स
करियर समाचार
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved