Indian Army Salary 2025: जानिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट से लेकर जनरल तक की सैलरी कितनी होती है? रैंक वाइज सैलरी के अलावा उन्हें कौन-कौन से भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं।

Indian Army Salary and Benefits 2025: भारतीय सेना, देशसेवा के साथ-साथ अनुशासन, बहादुरी और समर्पण की मिसाल है। हर मोर्च पर देश की सुरक्षा का जिम्मा इंडियन आर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ उठाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सेना में नौकरी करने के कई आर्थिक फायदे भी हैं। हर पल अपनी जान को जोखिम में डालने का जज्बा रखनेवाली इंडियन आर्मी को उनके पद के अनुसार शानदार सैलरी, भत्ते, पेंशन और कई सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे एक आकर्षक करियर बनाती है। जानिए भारतीय सेना की सैलरी और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडियन आर्मी रैंक वाइज सैलरी

भारतीय सेना की सैलरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत तय की जाती है। इसमें बेसिक पे के साथ अलग-अलग भत्ते भी जोड़े जाते हैं। नीचे देखिए अलग-अलग रैंक के हिसाब से बेसिक सैलरी रेंज-

  • लेफ्टिनेंट: 56,100 रुपए - 1,77,500 रुपए
  • कैप्टन: 61,300 रुपए - 1,93,900 रुपए
  • मेजर: 69,400 रुपए - 2,07,200 रुपए
  • लेफ्टिनेंट कर्नल: 1,21,200 रुपए - 2,12,400 रुपए
  • कर्नल: 1,30,600 रुपए - 2,15,900 रुपए
  • ब्रिगेडियर: 1,39,600 रुपए - 2,17,600 रुपए
  • मेजर जनरल: 1,44,200 रुपए - 2,18,200 रुपए
  • लेफ्टिनेंट जनरल: 1,82,200 रुपए - 2,24,100 रुपए
  • जनरल: 2,50,000 रुपए (फिक्स्ड पे)

आर्मी अफसरों को किस प्रकार के अलाउंसेज और सुविधाएं मिलती हैं?

सिर्फ बेसिक सैलरी के अलावा इंडियन आर्मी में अफसरों को कई तरह के भत्ते (Allowances) भी मिलते हैं ताकि उनकी सर्विस के दौरान आने वाली चुनौतियों और जोखिमों की भरपाई हो सके। जिसमें-

  • डियरनेस अलाउंस (DA): महंगाई दर के अनुसार सैलरी में बढ़ोतरी।
  • मिलिट्री सर्विस पे (MSP): 15,500 रुपए (ब्रिगेडियर तक के अफसरों को)।
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA): पोस्टिंग लोकेशन के अनुसार।
  • फील्ड एरिया अलाउंस: 10,500 रुपए से 25,000 रुपए तक।
  • ट्रांसपोर्ट अलाउंस: 3,600 रुपए से 7,200 रुपए तक।
  • हाई एल्टीट्यूड अलाउंस: 1,600 रुपए से 16,900 रुपए तक।
  • स्पेशल फोर्सेस अलाउंस: 25,000 रुपए तक।
  • यूनिफॉर्म अलाउंस: 20,000 रुपए प्रति वर्ष।

अतिरिक्त सुविधाएं क्या-क्या

  • पेंशन और ग्रैच्युटी: रिटायरमेंट के बाद आजीवन पेंशन।
  • CSD कैंटीन सुविधा: रोजमर्रा की चीजों पर डिस्काउंट।
  • मेडिकल बेनिफिट्स: खुद और परिवार के लिए फ्री मेडिकल सुविधाएं।
  • एजुकेशन बेनिफिट्स: बच्चों के लिए फ्री या सस्ती पढ़ाई।
  • आवास सुविधा: सरकारी क्वार्टर या HRA का विकल्प।
  • इंश्योरेंस कवर: 75 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर।

ये भी पढ़ें- IPS Salary 2025: हर महीने मिलते हैं लाखों रुपये, ये हैं आईपीएस ऑफिसर की सुविधाएं

इंडियन आर्मी में प्रमोशन और करियर ग्रोथ के मौके

भारतीय सेना में प्रमोशन परफॉर्मेंस, सर्विस पीरियड और खाली पदों के अनुसार होते हैं। हर प्रमोशन के साथ सैलरी, जिम्मेदारियां और सम्मान तीनों बढ़ते हैं।

इंडियन आर्मी में सिपाही से लेकर सूबेदार तक की सैलरी कितनी?

सिर्फ अफसर ही नहीं, बल्कि सैनिकों (JCOs, ORs) की सैलरी भी काफी आकर्षक है। जिसमें-

  • सिपाही (Sepoy): 21,700 रुपए - 69,100 रुपए
  • नायक (Naik): 25,500 रुपए - 81,100 रुपए
  • हवलदार (Havaldar): 29,200 - 92,300 रुपए
  • नायब सूबेदार: 35,400 रुपए - 1,12,400 रुपए
  • सूबेदार: 44,900 रुपए - 1,42,400 रुपए
  • सूबेदार मेजर: 47,600 रुपए - 1,51,100 रुपए

ये भी पढ़ें- IFS ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है? क्या मिलती हैं सुविधाएं

इंडियन आर्मी का हिस्सा कैसे बनें?

भारतीय सेना में नौकरी सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि देशसेवा का अवसर भी है। अगर आप भी इंडियन आर्मी जॉइन करने का सपना देख रहे हैं, तो इंडियन डिफेंस सर्विस, देहरादुन जैसे संस्थान आपकी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं। यहां एनडीए, सीडीएस और अन्य डिफेंस एग्जाम के लिए बेहतरीन ट्रेनिंग, एक्सपीरियंस्ड फैकल्टी और फिजिकल फिटनेस कोर्स उपलब्ध हैं। समय-समय पर इंडियन आर्मी में वैकेंसी निकलती रहती है। योग्यता अनुसार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट और वैकेंसी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना जरूरी है।