Ishwar Gurjar IPS Journey: राजस्थान के IPS अधिकारी ईश्वर गुर्जर की कहानी आपको हैरान कर देगी। 10वीं बोर्ड में फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी। शुरुआती असफलताओं के बाद UPSC CSE में तीन बार सफलता की उनकी जर्नी पढ़ें।
Ishwar Gurjar UPSC Success Story: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) में सफलता पाने के लिए सिर्फ अच्छी पढ़ाई ही नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगातार मेहनत और धैर्य भी जरूरी है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है राजस्थान के IPS अधिकारी ईश्वर गुर्जर की। ईश्वर की शुरुआत सामान्य थी और उन्होंने Class 10th में फेल होकर बहुत बड़ा झटका झेला था। लेकिन हार मानने की बजाय, उन्होंने खुद को प्रेरित किया और फिर UPSC CSE में सफलता हासिल की।
कौन हैं ईश्वर गुर्जर? पिता चलाते थे किराने की दुकान
ईश्वर लाल गुर्जर का जन्म भीलवाड़ा, राजस्थान में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता सुवालाल गुर्जर एक किराने की दुकान चलाते थे और माता सुखी देवी गृहिणी हैं। पढ़ाई में हमेशा औसत रहने वाले ईश्वर ने अपनी क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा पास नहीं की थी। इस असफलता से वह काफी निराश हुए और कई बार पढ़ाई छोड़ने का भी सोचा। लेकिन उनके पिता ने उन्हें हिम्मत और उम्मीद बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। सुवालाल गुर्जर ने कहा, हिम्मत और उम्मीद मत खोना। पिता के ये शब्द ईश्वर लाल गुर्जर के जीवन में टर्निंग प्वाइंट बने।
ईश्वर लाल गुर्जर की पढ़ाई में वापसी
ईश्वर ने अपने पिता की बातों को दिल में रखा और 2012 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 54% अंकों के साथ पास की। इसके बाद उन्होंने 12 वीं बोर्ड में 68% अंक हासिल किए। MDS विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद ईश्वर 2019 में सरकारी स्कूल शिक्षक बन गए।
ईश्वर लाल गुर्जर की UPSC की राह: 3 असफलताओं के बाद लगातार 3 सफलता
ईश्वर की महत्वाकांक्षा सिर्फ शिक्षक बनने तक सीमित नहीं थी। उन्होंने UPSC CSE की तैयारी शुरू की। 2019 में पहली कोशिश में UPSC Prelims पास नहीं हुए। 2020 में इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बनी। 2021 में एक और प्रयास असफल रहा। इन असफलताओं के बावजूद ईश्वर ने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और फोकस के बाद साल 2022 में चौथी कोशिश में UPSC CSE पास की, AIR 644, IRS कैडर मिला। फिर 2023 में उन्होंने AIR 555 हासिल कर IPS बनने की ख्वाहिश पूरी की। ईश्वर अब भी नहीं रूके उन्होंने 2024 में तीसरी बार UPSC पास कर AIR 483 हासिल किया।
ये भी पढ़ें- Success Story: पंकज यादव ने बिना कोचिंग पास की 7 PCS परीक्षाएं, जानें कैसे की तैयारी
IPS ईश्वर गुर्जर का प्रेरक संदेश
यूपीएससी सीएसई 2024 के परिणाम आने के बाद ईश्वर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- "शब्द वही हैं, बस साल और समय बदल गया। UPSC CSE 2024 का रिजल्ट आया है। AIR 483। IRS और IPS की सफलताओं के बाद अब IPS बनने का गर्व और संतोष अनमोल है।
ईश्वर गुर्जर की वर्तमान पोस्टिंग
सितंबर 2025 तक IPS ईश्वर गुर्जर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी(SVPNPA) में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत, धैर्य और लगन से कोई भी असफल शुरुआत सफलता में बदल सकती है।
ये भी पढ़ें- Ayushi Dabas: बेटी को अफसर बनाने मां ने छोड़ दी अपनी सरकारी जॉब, पढ़ें दृष्टिहीन IAS आयुषी डबास की कहानी
