JEE Main 2026: NTA ने JEE Main 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहला सेशन जनवरी में और दूसरा अप्रैल में होगा। जेईई मेन 2026 पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन अब कभी भी शुरू हो सकता है। इस बीच जानिए कि JEE Advanced में शामिल होने के लिए कटऑफ क्या है।

JEE Advanced 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जल्द ही JEE Main 2026 फर्स्ट सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है। हर साल लाखों स्टूडेंट्स इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं ताकि उन्हें IIT, NIT और अन्य टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिल सके। लेकिन अक्सर स्टूडेंट्स के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में फर्क क्या है? और कितना स्कोर होने पर JEE Advanced देने का मौका मिलता है? जानिए

JEE Main 2026 कब होंगे एग्जाम?

NTA के शेड्यूल के अनुसार, JEE Main 2026 Session 1 का एग्जाम 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच होगा। रजिस्ट्रेशन 1-2 दिनों में शुरू हो जाएगा। वहीं, Session 2 का एग्जाम 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 में शुरू होगी। यह एग्जाम देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में UG इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए पहला कदम माना जाता है।

JEE Main और JEE Advanced में क्या फर्क है?

बहुत से स्टूडेंट्स यह समझ नहीं पाते कि आखिर JEE Main और JEE Advanced दोनों क्यों होते हैं। दरअसल, JEE दो स्टेज में कंडक्ट होती है-

जेईई मेन: इसके जरिए स्टूडेंट्स को NITs, IIITs, राज्य और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

जेईई एडवांस्ड: यह परीक्षा सिर्फ IITs (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में एडमिशन के लिए होती है। जो छात्र JEE Main में टॉप करते हैं, वही JEE Advanced देने के योग्य होते हैं।

कितने छात्र दे सकते हैं जेईई एडवांस्ड?

NTA हर साल JEE Main दो बार कराता है। इन दोनों सेशन्स के रिजल्ट के आधार पर, सिर्फ टॉप 2.5 लाख छात्र ही JEE Advanced देने का मौका पाते हैं। जेईई एडवांस्ड का आयोजन हर साल एक आईआईटी की ओर से किया जाता है और यह परीक्षा साल में एक बार होती है।

ये भी पढ़ें- हाई पैकेज वाली नौकरी चाहिए? इस्तेमाल करें ChatGPT के ये 5 जादुई जॉब प्रॉम्प्ट्स

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कटऑफ क्या है?

जेईई मेन में क्वालिफाई करने के लिए हर कैटेगरी की अलग-अलग कटऑफ होती है। पिछले सालों के कटऑफ की बात करें तो-

वर्ष कैटेगरीकटऑफ परसेंटाइल
2025 जनरल93.1023262
ओबीसी79.4313582
ईब्ल्यूएस80.3830119
एससी 61.1526933
2024 जनरल 93.2362181
ओबीसी79.6757881
ईब्ल्यूएस 81.3266412
2023 जनरल 90.7788642
ओबीसी 73.6114227
ईब्ल्यूएस 75.6229025

आंकड़ों के अनुसार हर साल जनरल कैटेगरी का कटऑफ 90 से 93 परसेंटाइल के बीच रहता है। ट्रेंड्स बताते हैं कि JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करना हर साल थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है और कंपटीशन भी काफी हाई हो गया है। इसलिए जो स्टूडेंट्स IIT का सपना देख रहे हैं, उन्हें पहले जेईई मेन में ही हाई परसेंटाइल स्कोर लाना होगा।

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026: आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी, रजिस्ट्रेशन कब से?