ONGC में सरकारी इंजीनियर बनने के लिए कौन से ब्रांच से करें बीटेक?
Best BTech Branch for ONGC Career: क्या आप जानते हैं JEE Mains 2026 के बाद कौन सा बीटेक ब्रांच या इंजीनियरिंग डिग्री आपको ONGC जैसी बड़ी सरकारी कंपनी में नौकरी दिला सकता है? जानिए

JEE Mains 2026 सेशन 1 एग्जाम कब से कब तक?
JEE Mains 2026 का पहला सेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा। इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले देशभर के लाखों स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा लेते हैं। इंजीनियरिंग एडमिशन लेने के लिए JEE Mains का स्कोर बहुत मायने रखता है। अच्छे स्टूडेंट्स IITs में एडमिशन के लिए JEE Advanced भी देते हैं।
इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद सरकारी नौकरी और करियर का मौका
भारत में सरकारी नौकरी की डिमांड आज भी बहुत है। इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए सरकारी नौकरियों के कई रास्ते हैं, जिनमें PSUs जैसे NTPC, BHEL, IOCL, ONGC, भारतीय रेलवे (RRB), ISRO, DRDO, SSC JE, भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES)और राज्य स्तरीय बोर्ड/PWD जैसी कंपनियों में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की तलाश हमेशा रहती है। ये कंपनियां बड़े पैकेज पर नौकरी देती हैं।
ONGC में सरकारी नौकरी के लिए कौन सा B.Tech ब्रांच है बेस्ट?
अगर आप ONGC में करियर बनाना चाहते हैं, तो Petroleum Engineering सबसे बढ़िया है। इस ब्रांच में पढ़ाई करने के बाद इन कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए आसानी से जॉब मिल सकती है। पेट्रोलियम के अलावा मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल और इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे बीटेक ब्रांच वालें को भी यहां जॉब पाने के अच्छे मौके मिलते हैं।
Petroleum Engineering में एडमिशन कैसे लें?
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एडमिशन पाने के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम पास होना जरूरी है। जनरल कैटेगरी के लिए 12वीं में 75% मार्क्स होना जरूरी है। NITs या IITs में एडमिशन के लिए JEE Mains में अच्छा रैंक होना चाहिए।
प्राइवेट सेक्टर्स में भी शानदार ऑप्शन
सिर्फ सरकारी कंपनियां ही नहीं, प्राइवेट सेक्टर में भी Petroleum Engineers की मांग है। सही तैयारी और अच्छे स्कोर से ये ब्रांच एक मजबूत करियर ऑप्शन बन सकती है। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए सही कॉलेज और ब्रांच चुनना बहुत जरूरी है।

