CBSE ने KVS और NVS भर्ती 2025 के लिए Tier-1 परीक्षा की डेट घोषित कर दी है। एग्जाम 10-11 जनवरी 2026 को होगा। एडमिट कार्ड और सेंटर डिटेल्स जल्द जारी होंगी। अबतक जिन्होंने इस वैकेंसी के लिए अप्लाई नहीं किया है, समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

KVS-NVS Exam Date 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है। CBSE ने आखिरकार KVS और NVS भर्ती 2025 के Tier-1 एग्जाम की डेट्स घोषित कर दी हैं। अगर आप टीचिंग या नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो अब अपनी तैयारी को फाइनल टच देने का सही समय है। CBSE के नोटिस के अनुसार, Tier-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन लॉगिन पर जाकर एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी और शेड्यूल से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द देख सकेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

KVS-NVS एग्जाम डेट ऑफिशियल: 10 और 11 जनवरी 2026

CBSE द्वारा जारी 21 नवंबर 2025 को जारी पब्लिक नोटिस में बताया गया है कि नीचे दिए गए सभी पोस्ट के लिए Tier-1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी। जिसमें-

  • प्रिंसिपल
  • वाइस प्रिंसिपल
  • PGT
  • TGT
  • PRT
  • लाइब्रेरियन
  • एडमिनिस्ट्रेटिव और अन्य नॉन-टीचिंग पोस्ट

एग्जाम सेंटर, शहर अलॉटमेंट, टाइम स्लॉट और एडमिट कार्ड, ये सारी अपडेट्स उम्मीदवारों के लॉगिन में समय आने पर अपलोड कर दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- RRB Group D Mock Test Active: रेलवे परीक्षा से पहले कर लें रियल जैसी प्रैक्टिस, बड़ी अपडेट जारी

KVS–NVS Application 2025: फॉर्म भरने की लास्ट डेट

KVS और NVS भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 14 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 दिसंबर 2025 है। जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा, वे CBSE, KVS या NVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

KVS–NVS Application Form 2025: आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन एप्लीकेशन का पूरा प्रोसेस बहुत आसान है। ऐसे करें अप्लाई-

  • ऑफिशियल वेबसाइट CBSE/KVS/NVS) पर जाएं।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें।
  • अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और प्रोफेशनल डिटेल्स भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन पे करें।
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सेव कर लें।

ये भी पढ़ें- UP Home Guard सरकारी नौकरी: सिलेक्शन कैसे होगा? रेस, हाइट और एग्जाम... जान लें वरना फॉर्म भरना बेकार