- Home
- Career
- Education
- Govt Jobs Alert 2026: 8 बड़े सरकारी विभागों में 4496 वैकेंसी, 19900 से 1.42 लाख तक सैलरी
Govt Jobs Alert 2026: 8 बड़े सरकारी विभागों में 4496 वैकेंसी, 19900 से 1.42 लाख तक सैलरी
Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दिसंबर 2025 के आखिरी हफ्ते से लेकर जनवरी 2026 मिड तक बेहद खास है। देश के अलग-अलग विभागों और सरकारी संस्थानों में हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं। जानिए कहां-कहां आवेदन का मौका है।

IOCL में 394 पदों पर भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 394 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती 12वीं पास, डिप्लोमा और B.Sc उम्मीदवारों के लिए पद के अनुसार है। इसमें जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, फायर एंड सेफ्टी और QC एनालिस्ट जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000 से ₹1,05,000 तक मंथली सैलरी मिलेगी। उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 9 जनवरी लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JKSSB में 1815 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती
JKSSB ने 1815 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। कुल 1815 पदों में से 934 पद जम्मू और 881 पद कश्मीर क्षेत्र के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹63,200 तक सैलरी मिलेगी। आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, PET, PST और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू होगी। jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राजकोट नगर निगम में 117 पद, आज आखिरी मौका
राजकोट नगर निगम में 117 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका है। इस भर्ती में फायर ऑपरेटर, सब ऑफिसर, स्टेशन ऑफिसर और डिविजनल ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹1,42,400 तक सैलरी मिलेगी। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 दिसंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार rmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BSF में 549 कॉन्स्टेबल (GD)- स्पोर्ट्स कोटा
BSF में कॉन्स्टेबल (GD) स्पोर्ट्स कोटा के तहत 549 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PST और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
SBI SCO भर्ती 2025: 996 पद
SBI SCO भर्ती 2025 के तहत 996 पदों पर वैकेंसी निकली है। यह भर्ती ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RBI में 93 एक्सपर्ट पद
RBI में 93 एक्सपर्ट पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत डेटा साइंटिस्ट, एनालिस्ट, IT, साइबर सिक्योरिटी और रिस्क स्पेशलिस्ट जैसे पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कोचीन शिपयार्ड में 132 पदों पर भर्ती
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 132 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए है। इसमें सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन से लेकर असिस्टेंट तक के पद शामिल हैं। ₹41,055-₹42,773 मंथली सैलरी मिलेगी। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, आरक्षण के अनुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट और प्रैक्टिकल टेस्ट होगा। आवेदन शुल्क 700 रुपए हैं। आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 है। आवेदन www.cochinshipyard.in पर किया जा सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया में 400 अप्रेंटिस पद
बैंक ऑफ इंडिया में 400 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती 2021 से 2025 के बीच ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट और लोकल लैंग्वेज टेस्ट शामिल हैं। आवेदन शुल्क ₹800 रखा गया है, जबकि महिलाओं और SC/ST उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी जाएगी। लास्ट डेट 10 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार bankofindia.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

