MP Govt 25000 Reward for Students: मध्य प्रदेश सरकार 12वीं में 75% से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों को 25,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। 21 फरवरी 2025 को करीब 89,000 छात्रों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। जानिए पूरी डिटेल।

MP Govt 25000 Reward for Students: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत MP बोर्ड 12वीं के मेधावी छात्रों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह इनाम उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने साल 2024 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक हासिल किए थे। सरकार का यह कदम छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने और डिजिटल युग के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टॉपर छात्रों को कब और कैसे मिलेगा इनाम?

तारीख: यह प्रोत्साहन राशि 21 फरवरी 2025 को वितरित की जाएगी।

कितने छात्रों को लाभ: करीब 89,000 छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।

कितनी राशि दी जाएगी: सरकार 224 करोड़ रुपये सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी।

ये भी पढ़ें- CBSE 12वीं फिजिक्स परीक्षा आज: गेट बंद होने के बाद एंट्री नहीं, 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे स्टूडेंट्स, फिजिक्स पेपर के लिए जानें जरूरी बातें

MP बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के आंकड़े

  • परिणाम घोषणा: 24 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे।
  • टॉपर: जयंत यादव ने हाई स्कूल में टॉप किया था।
  • फर्स्ट डिविजन: 2,92,766 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए।
  • सेकंड डिविजन: 1,09,261 छात्रों को द्वितीय श्रेणी मिली।
  • थर्ड डिविजन: 422 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई।
  • कुल पास प्रतिशत: 64.48% छात्र सफल हुए, जो 2023 (55.28%) से बेहतर रहा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली CM रेखा गुप्ता Vs डिप्टी CM प्रवेश वर्मा: कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा?

छात्रों को प्रोत्साहन राशि देने के पीछे क्या है सरकार का उद्देश्य?

मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि मेधावी छात्र आर्थिक समस्याओं से प्रभावित हुए बिना उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। यह योजना न सिर्फ छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करेगी, बल्कि उन्हें डिजिटल शिक्षा के लिए भी प्रेरित करेगी। इस पहल से प्रदेश के युवाओं को बेहतर करियर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी और वे अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। अगर आपने भी MP बोर्ड 12वीं में 75% या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, तो 21 फरवरी को अपने खाते में 25,000 रुपये जरूर चेक करें।

ये भी पढ़ें- BSEB 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट जारी होने की तारीख तय!