MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • मोबाइल से रही दूर, हर दिन 9 घंटे पढ़ाई, देखिए 12वीं की UP बोर्ड टॉपर महक जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज नंबर

मोबाइल से रही दूर, हर दिन 9 घंटे पढ़ाई, देखिए 12वीं की UP बोर्ड टॉपर महक जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज नंबर

Mahak Jaiswal UP Board 12th Topper Success Story: यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% लाकर महक जायसवाल ने टॉप किया है। यूपी बोर्ड इंटर स्टेट टॉपर महक के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स आपको हैरान कर देंगे। जानिए महक की प्रिपरेशन स्ट्रेटजी, उनके आगे का प्लान और फैमिली।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Apr 25 2025, 06:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कौन हैं महक जायसवाल यूपी बोर्ड 2025 इंटर स्टेट टॉपर
Image Credit : Social Media

कौन हैं महक जायसवाल यूपी बोर्ड 2025 इंटर स्टेट टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में 17 साल की महक जायसवाल ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने 97.20% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। महक बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और साइंस स्ट्रीम से हैं। उनकी इस शानदार सफलता से उनका परिवार और स्कूल बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

27
महक को नहीं था टॉप करने का अंदाजा
Image Credit : Social Media

महक को नहीं था टॉप करने का अंदाजा

महक बताती हैं कि उन्होंने सोचा था उनका नाम जरूर टॉप लिस्ट में आएगा, लेकिन पहला स्थान मिलेगा, इसका अंदाजा नहीं था। उन्हें उम्मीद थी कि 95% तक अंक आएंगे, लेकिन जब रिजल्ट आया तो घर में खुशी का माहौल छा गया।

Related Articles

Related image1
UP Board 2025: 10वीं रिजल्ट में उछाल, 12वीं का ग्राफ पिछले साल से गिरा
Related image2
UP Board 10th Result 2025 Toppers List: 10वीं में 90.11% छात्र पास, देखिए टॉपर्स लिस्ट और पिछला रिजल्ट
37
हर दिन 9 से 10 घंटे करती थीं पढ़ाई
Image Credit : Social Media

हर दिन 9 से 10 घंटे करती थीं पढ़ाई

महक ने बताया कि वे तैयारी के दौरान मोबाइल से दूर रहीं। रोजाना 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने कहा, "मैंने हर चैप्टर को पूरी तरह समझा और जो समझ नहीं आया, उसे बार-बार पढ़ा।" महक का मानना है कि जो टॉपिक कठिन लगते हैं, उन्हें पहले समझना चाहिए।

47
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक की सलाह: फोकस और रिपिटेशन ही सफलता की चाबी
Image Credit : Social Media

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक की सलाह: फोकस और रिपिटेशन ही सफलता की चाबी

महक नए स्टूडेंट्स को सलाह देती हैं कि "पढ़ाई चुपचाप करो, किसी को बताने की जरूरत नहीं है कि कितनी तैयारी कर रहे हो।" उनका कहना है कि फोकस और रिपिटेशन ही सफलता की चाबी है।

57
महक का सपना: बनना है डॉक्टर
Image Credit : Social Media

महक का सपना: बनना है डॉक्टर

यूपी बोर्ड 12वीं स्टेट टॉपर 2025 महक जायसवाल भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं और उन्होंने NEET की तैयारी भी शुरू कर दी है। उनके टैलेंट और मेहनत ने यह दिखा दिया कि बड़े सपने पूरे हो सकते हैं।

67
यूपी बोर्ड इंटर स्टेट टॉपर महक जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
Image Credit : Social Media

यूपी बोर्ड इंटर स्टेट टॉपर महक जायसवाल के सब्जेक्ट वाइज मार्क्स

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की 12वीं स्टेट टॉपर महक जायसवाल को हर सब्जेक्ट में शानदार नंबर मिले हैं। उन्हें जेनरल हिंदी में 95, इंग्लिश में 95, फिजिक्स में 99, केमेस्ट्री में 98 और बायोलॉजी में 99 मार्क्स मिले हैं। उन्होंने 500 में 486 नंबर हासिल किए हैं।

77
पेशे से मजदूर हैं महक जायसवाल के पिता
Image Credit : Social Media

पेशे से मजदूर हैं महक जायसवाल के पिता

महक जायसवाल के पिता शिव प्रसाद जायसवाल एक शॉप कीपर हैं, जबकि महक की मां कुसुम जायसवाल एक गृहिणी हैं। महक जायसवाल की बड़ी बहन आरुषि जायसवाल भी पढ़ाई में अपना और परिवार का नाम रौशन कर चुकी हैं। उन्होंने 2018 की यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में स्टेट में चौथा स्थान हासिल किया था। वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता और अपने स्कूल के शिक्षकों को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार और टीचर्स का सपोर्ट सबसे बड़ी ताकत है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार
सफलता की कहानी
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
UP Board 2025: 10वीं रिजल्ट में उछाल, 12वीं का ग्राफ पिछले साल से गिरा
Recommended image2
UP Board 10th Result 2025 Toppers List: 10वीं में 90.11% छात्र पास, देखिए टॉपर्स लिस्ट और पिछला रिजल्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved