Maharashtra Board Exam 2026 Dates: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें जारी कर दी हैं। जानें कब से होंगी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं, पिछली बार का रिजल्ट और ऑफिशियल डिटेल डेटशीट लेटेस्ट अपडेट।
Maharashtra SSC HSC Exam 2026 Dates: महाराष्ट्र बोर्ड 2026 में शामिल होने जा रहे 10वीं और 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे ने साल 2026 की 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।
12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षा 2026: कब से कब तक
बोर्ड के नोटिस के मुताबिक, कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट 23 जनवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच होंगे। बोर्ड ने बताया है कि विषयवार डेट शीट जल्द ही वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
पिछली बार कब हुई थीं महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं
पिछले साल यानी 2025 में 12वीं बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक हुई थी और नतीजे 5 मई 2025 को आए थे। उस साल कुल 14,27,085 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 91.88% छात्र पास हुए थे। कोंकण डिवीजन सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र रहा था, जबकि लातूर डिवीजन सबसे नीचे रहा।
10वीं (SSC) बोर्ड परीक्षा 2026 कब से?
12वीं बोर्ड एग्जाम डेट के साथ ही महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं की डेट्स भी जारी कर दी हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, SSC परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी। जबकि प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 2 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक होंगे।
ये भी पढ़ें- UGC NET December Exam 2025 की डेट्स घोषित, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और इंपोर्टेंट डिटेल
पिछली बार कब हुई थीं महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं
साल 2025 में 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक हुई थी और रिजल्ट 13 मई 2025 को आया था। उस साल का कुल पास प्रतिशत 93.04% रहा था। लड़कियों ने 96.14% और लड़कों ने 92.31% रिजल्ट के साथ बाजी मारी थी। कोंकण डिवीजन ने एक बार फिर टॉप किया था, जबकि नागपुर डिवीजन का प्रदर्शन सबसे कम रहा।
बोर्ड जल्द जारी करेगा सब्जेक्ट वाइज टाइमटेबल
बोर्ड ने कहा है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए सब्जेक्ट वाइज टाइमटेबल (date-wise schedule) बाद में वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए समय-समय पर mahahsscboard.in वेबसाइट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें- दिवाली और छठ पूजा पर स्कूलों की छुट्टियां घोषित, कहीं 12 तो कहीं 6 दिन का ब्रेक, देखें लिस्ट
