MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • अब मैथ्स होगा मजेदार, जानिए क्लास 8 की नई NCERT गणित प्रकाश बुक में क्या है खास

अब मैथ्स होगा मजेदार, जानिए क्लास 8 की नई NCERT गणित प्रकाश बुक में क्या है खास

NCERT Class 8 New Maths Book Ganit Prakash: NCERT ने हाल ही में कक्षा 8 के लिए नई गणित बुक 'गणित प्रकाश' लॉन्च किया है, जो नई शिक्षा नीति 2020 और NCF 2023 पर बेस्ड है। यह किताब कहानियों, पहेलियों के साथ पढ़ाई को रोचक बनाती है। जानिए इसकी खास बातें।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Jul 23 2025, 07:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
क्लास 8वीं के छात्रों के लिए गणित की नई किताब
Image Credit : Getty

क्लास 8वीं के छात्रों के लिए गणित की नई किताब

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही में कक्षा 8 के छात्रों के लिए एक नई गणित की किताब लॉन्च की है, जिसका नाम है ‘गणित प्रकाश’। यह किताब अब NCERT की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 (NCF-SE 2023) को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

29
क्या खास है कक्षा 8वीं की नई मैथ्स बुक ‘गणित प्रकाश’ में?
Image Credit : Getty

क्या खास है कक्षा 8वीं की नई मैथ्स बुक ‘गणित प्रकाश’ में?

इस किताब में गणित को एक रोचक और आसान तरीके से समझाया गया है। इसमें सिर्फ सवाल और जवाब ही नहीं हैं, बल्कि मजेदार पहेलियां, ज्ञानवर्धक कहानियां और भारत की प्राचीन गणितीय परंपरा से जुड़े कई रोचक फैक्ट्स जोड़े गए हैं। यह किताब एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देती है। यानी बच्चे गणित को खेल-खेल में सीखते हैं, सोचते हैं और उसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ पाते हैं।

Related Articles

Related image1
जगदीप धनखड़ की तरह ही टैलेंटेड हैं बेटी कामना, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी
Related image2
UPSC Success Story: दो बेटियों की मां, उम्र 40 साल, सुनने में दिक्कत… फिर भी बनी IAS अफसर
39
छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों सभी के लिए उपयोगी
Image Credit : Getty

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों सभी के लिए उपयोगी

‘गणित प्रकाश’ सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि यह अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी मददगार है। इसका उद्देश्य है कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ स्टेप-बाय-स्टेप रीजनिंग के जरिए गणित को समझें और डर की बजाय मजा लें।

49
सिर्फ गणित नहीं, बाकी विषयों की किताबें भी बदली गईं
Image Credit : Getty

सिर्फ गणित नहीं, बाकी विषयों की किताबें भी बदली गईं

NCERT ने गणित के साथ-साथ विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कला की नई किताबें भी पेश की हैं। इन सभी किताबों का फोकस है, एक्सपीरिएंस बेस्ड लर्निंग, समावेशिता (इंक्लूसिविटी) और भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव।

59
विज्ञान की किताब: आधुनिकता के साथ प्राचीन ज्ञान
Image Credit : Getty

विज्ञान की किताब: आधुनिकता के साथ प्राचीन ज्ञान

नई विज्ञान की किताब में अब रट्टा मारने के बजाय भारत की वैज्ञानिक विरासत को भी प्रमुखता दी गई है। उदाहरण के तौर पर- आचार्य कणाद का परमाणु सिद्धांत, भास्कराचार्य द्वितीय के जल घड़ी जैसे खगोलीय यंत्र, प्राचीन वैद्यक पद्धति जैसे चेचक से बचाव के लिए वैरिओलेशन टेक्निक। किताब में एवर हर्ड ऑफ और हमारी वैज्ञानिक विरासत जैसे सेक्शन बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाते हैं और उन्हें यह समझाते हैं कि विज्ञान सिर्फ आज की नहीं, सदियों पुरानी सोच का नतीजा है।

69
सामाजिक विज्ञान: अब दिखेगी हर क्षेत्र की कहानी
Image Credit : Getty

सामाजिक विज्ञान: अब दिखेगी हर क्षेत्र की कहानी

‘Exploring Society: India and Beyond- Part 1’ नाम की नई सामाजिक विज्ञान की किताब अब इतिहास को एक ज्यादा व्यापक और संतुलित नजरिए से पेश करती है। इसमें अब सिर्फ दिल्ली सल्तनत या मुगल नहीं, बल्कि बाकी हिस्सों की भी कहानियां शामिल हैं। जिसमें मराठा इतिहास पर 22 पेज की पूरी जानकारी- शिवाजी से लेकर मराठा महासंघ तक। सिख शासन- गुरु गोविंद सिंह से महाराजा रणजीत सिंह तक है। रानी अब्बक्का, नरसिंहदेव जैसे क्षेत्रीय नायकों की भी चर्चा है।

79
सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगल बादशाहों की छवि में बदलाव
Image Credit : Getty

सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगल बादशाहों की छवि में बदलाव

सामाजिक विज्ञान की किताब में मुगल बादशाहों की छवि बदली गई है। बाबर को “निर्दयी विजेता” बताया गया है। अकबर की शासन नीति में सहनशीलता और सख्ती दोनों को दर्शाया गया है। औरंगजेब के शासनकाल में मंदिरों व गुरुद्वारों के विध्वंस का भी जिक्र है। इसका मकसद है कि छात्र इतिहास को एकतरफा नहीं, बल्कि तटस्थ और यथार्थपूर्ण दृष्टिकोण से समझें।

89
अंग्रेजी, हिंदी और कला की किताबें भी बदलीं
Image Credit : Getty

अंग्रेजी, हिंदी और कला की किताबें भी बदलीं

कक्षा 5 की अंग्रेजी किताब ‘संतूर’ और कक्षा 8 की अंग्रेजी किताब ‘पूर्वी’ इनमें महिला नेतृत्व, वास्तविक जीवन के नायक और भारतीय संस्कृति की कहानियां शामिल की गई हैं। कक्षा 8 की कला किताब ‘कृति’ और कक्षा 5 की हिंदी किताब ‘वीणा’, ये बच्चों की रचनात्मकता, भाषाई विकास और संवेदनशीलता को बढ़ाने पर जोर देती हैं।

99
नई किताबों के पीछे NCERT का मकसद
Image Credit : Getty

नई किताबों के पीछे NCERT का मकसद

इन नई किताबों को लॉन्च करने के पीछे NCERT का मकसद है कि बच्चे सिर्फ किताबें न पढ़ें, बल्कि सोचें, सवाल करें, संवाद करें और अपने देश की जड़ों से जुड़ें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च
Recommended image2
NCERT क्लास 8 की किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन: जानिए कितनी कॉपियां छपीं और कितनी बिकीं, आगे क्या होगा?
Recommended image3
UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Recommended image4
कौन हैं उदय भानु चिब? इंजीनियर से यूथ कांग्रेस चीफ बनने की कहानी
Recommended image5
Grace Marks CBSE: जानिए 1-2 नंबर से फेल छात्र को कैसे मिल सकती है राहत
Related Stories
Recommended image1
जगदीप धनखड़ की तरह ही टैलेंटेड हैं बेटी कामना, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी
Recommended image2
UPSC Success Story: दो बेटियों की मां, उम्र 40 साल, सुनने में दिक्कत… फिर भी बनी IAS अफसर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved