MCC ने NEET PG Counselling 2025 के राउंड 2 में 2620 नई सीटें जोड़ी हैं। सीटों की संख्या बढ़ने से छात्रों को बड़ा मौका मिलेगा। जानिए एमसीसी की ओर से एडेड सीट लिस्ट कहां-कैसे चेक करें और किसे सबसे अधिक फायदा मिलोगा। नीट पीजी काउंसलिंग की पूरी टाइमलाइन।
NEET PG Counselling 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आई है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने राउंड 2 के लिए 2620 नई सीटें जोड़ दी हैं। इससे उन छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा जिन्हें पहले राउंड में मनचाहा कोर्स या कॉलेज नहीं मिल पाया था। नई सीटों की लिस्ट सीधे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। इस लिस्ट में हर सीट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जैसे- किस राज्य में सीट है, कॉलेज का नाम, कोटा, ब्रांच, कैटेगरी और कितनी सीटें जोड़ी गई हैं। यानी उम्मीदवार आसानी से देख सकते हैं कि उनके लिए कौन-कौन से नए ऑप्शन हैं।
नीट पीजी राउंड 2 की पूरी टाइमलाइन: कौन सी तारीख को क्या होगा?
MCC ने राउंड 2 काउंसलिंग के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है। सारी प्रक्रिया तय तारीखों के अनुसार ही चलेगी। टाइमलाइन नीचे चेक करें-
- रजिस्ट्रेशन: 5 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- चॉइस फिलिंग: उम्मीदवार 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक कॉलेज और कोर्स की पसंद भर सकते हैं।
- चॉइस लॉकिंग: चॉइस लॉक करने की लास्ट डेट 9 दिसंबर 2025 है।
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेस: सीटें अलॉट करने का काम MCC 10 और 11 दिसंबर 2025 को करेगा।
- रिजल्ट: राउंड 2 रिजल्ट 12 दिसंबर 2025 को जारी होगा।
- कॉलेज में रिपोर्टिंग: जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 13 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 के बीच अपने कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: कॉलेज द्वारा जॉइन किए गए छात्रों का डेटा MCC के साथ 22 और 23 दिसंबर 2025 को शेयर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Gaurav Khanna Wife: कितनी पढ़ी-लिखी हैं आकांक्षा चमोला? बिग बॉस 19 विनर की वाइफ को जानिए
कैसे डाउनलोड करें नीट पीजी एडेड सीट की लिस्ट?
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि 2620 नई सीटें किन कॉलेजों और किन ब्रांचों में जोड़ी गई हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर आपको Added Seats List का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी जहां पूरी सीट लिस्ट दिखाई देगी।
- लिस्ट को डाउनलोड कर अपने पास सेव कर लें।
NEET PG Counselling 2025 Round 2 Check Added Seats List
ये भी पढ़ें- UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
नीट पीजी सीट बढ़ने से कौन से कैंडिडेट को मिलेगा सबसे अधिक फायदा?
कई राज्यों में नए कॉलेज और स्पेशलिटी जोड़ी गई हैं। ऐसे में जिन छात्रों का स्कोर कम है, उन्हें अब ज्यादा विकल्प मिलेंगे। कटऑफ कम होने की संभावना भी बढ़ेगी। मिड-रैंक वाले छात्रों को बेहतर ब्रांच मिलने का मौका मिलेगा। ऐसे में अगर आप NEET PG Counselling 2025 में हिस्सा ले रहे हैं, तो यह अपडेट आपके एडमिशन के चांस काफी बढ़ा सकता है। कैंडिडेट MCC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि लिस्ट और नोटिस लगातार अपडेट होते रहते हैं।
