NEET PG Result 2025 Date: NBEMS की ओर से NEET PG Result 2025 जल्द जारी किए जाने की संभावना है। जानिए कब आएगा रिजल्ट, स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें और कितने साल तक वैध रहता है NEET PG स्कोर।
NEET PG Result 2025 Date and Time: NBEMS की ओर से नीट पीजी रिजल्ट 2025 जल्द जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना स्कोर NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। NEET PG एग्जाम MD, MS, PG डिप्लोमा, DNB और कई स्पेशलाइज्ड कोर्सेस के लिए सिंगल विंडो एंट्रेंस टेस्ट है। जानिए नीट पीजी रिजल्ट 2025 की घोषणा कब होगी?
NEET PG 2025 रिजल्ट कब जारी होगा? कब तक मान्य है स्कोरकार्ड
NEET PG 2025 रिजल्ट अब कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने रिजल्ट घोषित करने की डेट और टाइम को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। बता दें कि NEET PG 2025 का रिजल्ट सिर्फ इसी साल की एडमिशन प्रक्रिया यानी 2025-26 सेशन के लिए मान्य होगा। अगली बार एडमिशन के लिए इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद न तो री-चेकिंग होगी और न ही री-टोटलिंग। जो स्कोर बोर्ड की तरफ से जारी होगा, वही अंतिम माना जाएगा।
कब आयोजित हुई थी NEET PG परीक्षा 2025
इस साल NEET PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे। हर सवाल में चार ऑप्शन दिए गए थे, जिनमें से सही जवाब चुनना था। परीक्षा का कुल समय 3 घंटे 30 मिनट रखा गया था।
NEET PG 2025 रिजल्ट पासिंग मार्क्स और निगेटिव मार्किंग
इस एग्जाम में सही उत्तर पर पूरे मार्क्स मिलते हैं, लेकिन हर गलत जवाब पर 25% अंक काट लिए जाते हैं। अगर कोई सवाल छोड़ दिया जाए तो उस पर कोई मार्क्स नहीं काटा जाता है। NEET PG 2025 में जनरल और EWS कैटेगरी के लिए 50वां पर्सेंटाइल, SC, ST, OBC, PwD सहित 40वां पर्सेंटाइल और UR PwD के लिए 45वां पर्सेंटाइल जरूरी है। जो भी उम्मीदवार इस कट-ऑफ को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें कोई मेरिट पोजिशन या रैंक नहीं दी जाएगी।
NEET PG 2025 स्कोर कार्ड कब और कैसे मिलेगा?
उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड NBEMS की वेबसाइट से अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि स्कोर कार्ड सिर्फ रिजल्ट आने की तारीख से 6 महीने तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
NEET PG 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET PG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें- KBC होस्ट अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी एजुकेशनल डिग्री कौन-सी है?
