November School Holidays List 2025: नवंबर 2025 में स्कूल कब-कब रहेंगे बंद? यहां है स्टेट वाइज छुट्टियों की पूरी लिस्ट। जानिए गुरु नानक जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, बाल दिवस और अन्य मौकों पर किन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

School Holidays November 2025: त्योहारों का महीना अक्टूबर खत्म हो चुका है, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के साथ देशभर में रौनक रही। अब बारी है नवंबर 2025 की। भले ही इस महीने कोई राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) नहीं है, लेकिन कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और अवसरों की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। अगर आप पैरेंट्स या स्टूडेंट हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है। नीचे देखिए नवंबर 2025 का स्कूल हॉलीडे कैलेंडर।

नवंबर 2025 में स्कूल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख अवसर-त्योहारछुट्टी कहां लागू होंगी
5 नवंबर गुरु नानक जयंतीपंजाब और कुछ उत्तर भारत के इलाके
6 नवंबर नोंगक्रेम डांस फेस्टिवलमेघालय (East Khasi Hills)
8 नवंबरसेकंड सैटरडे
9 नवंबर उत्तराखंड स्थापना दिवसउत्तराखंड (रविवार, संभावित छुट्टी)
14 नवंबरबाल दिवसदेशभर में मनाया जाएगा
15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवसझारखंड
16 नवंबररविवार
23 नवंबररविवार
24 नवंबर गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवसपंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि
30 नवंबररविवार

5 नवंबर: गुरु नानक जयंती

गुरु नानक देव जी की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है, जिसे ‘गुरुपुरब’ भी कहा जाता है। इस साल यह दिन 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को पड़ेगा। पंजाब सरकार की घोषणा के अनुसार, इस दिन सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है।

6 नवंबर: नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल (मेघालय)

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में हर साल बड़े उत्साह से यह पारंपरिक नृत्य महोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह त्योहार फसल की समृद्धि और खुशहाली के लिए देवी को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है। पारंपरिक पोशाकों में महिलाएं नृत्य करती हैं, जबकि पुरुष तलवार लेकर प्रदर्शन करते हैं।

9 नवंबर: उत्तराखंड स्थापना दिवस

उत्तराखंड राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई थी। इस साल यह दिन रविवार को पड़ रहा है, इसलिए अभी तक छुट्टी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर सोमवार, 10 नवंबर को वैकल्पिक छुट्टी दी जाती है तो राज्य सरकार इसकी पुष्टि करेगी।

14 नवंबर: बाल दिवस

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को देशभर में बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाई जाती है। इस दिन स्कूलों में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन आमतौर पर इस दिन स्कूल बंद नहीं रहते।

ये भी पढ़ें- इंडियन आर्मी सुबह के नाश्ते में पी जाती है 2000 करोड़ की चाय, खान सर ने बताया खर्चा, Video

15 नवंबर: झारखंड स्थापना दिवस

झारखंड राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी। इस दिन को राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही यह दिन बिरसा मुंडा जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- दुनिया के 10 सबसे कठिन इंजीनियरिंग कोर्स, जानिए कौन-सा है नंबर 1

24 नवंबर: गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस

24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की याद में शहीदी दिवस मनाया जाता है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई जगहों पर स्कूल बंद रहते हैं। पिछले साल की तरह, इस साल भी दिल्ली और नोएडा में स्कूलों के बंद रहने की संभावना है।