Central Government Holiday Calendar 2026: नए साल 2026 में कब-कब छुट्टी मिलेगी। सेंट्रल हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार पूरे साल की छुट्टियों, त्योहारों और खास दिनों की पूरी लिस्ट यहां देखें। जानिए जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक कब-कब छुट्टियां रहेंगी।

Central Government Holiday List 2026: अगर आप 2026 में अपनी ट्रैवल प्लानिंग, फैमिली टाइम, स्कूल की छुट्टिसर, त्योहारों की तैयारी या ऑफिस की लीव मैनेजमेंट पहले से सेट करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट india.gov.in के Central Government Holiday Calendar 2026 के मुताबिक पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस कैलेंडर में राष्ट्रीय छुट्टियों से लेकर अलग-अलग धर्मों और समुदायों के प्रमुख त्योहारों तक सभी खास दिन शामिल हैं। जनवरी से दिसंबर तक टोटल छुट्टियों की बात करें तो करीब 49 दिन हो रहे हैं। देखिए जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक सभी महत्वपूर्ण छुट्टियों की पूरी लिस्ट, ताकि आप पूरे साल की प्लानिंग बिना किसी झंझट के कर सकें।

January 2026 Holidays: जनवरी की छुट्टियों की लिस्ट

1 जनवरी- (New Year's Day।: इस दिन नए साल की शुरुआत का जश्न देशभर में मनाया जाता है।

3 जनवरी- हजरत अली का जन्मदिन: यह दिन इस्लामिक इतिहास के चौथे खलीफा और पैगंबर मोहम्मद के दामाद हज़रत अली के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

14 जनवरी- मकर संक्रांति / माघ बिहू / पोंगल: फसल कटाई का बड़ा त्योहार, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग नामों से मनाया जाता है।

23 जनवरी- श्री पंचमी / बसंत पंचमी: ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा के साथ बसंत ऋतु का स्वागत किया जाता है।

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस: भारत का संविधान लागू होने का दिन, पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

February 2026 Holidays: फरवरी की छुट्टियां देखें

1 फरवरी- गुरु रविदास जयंती: संत रविदास के उपदेशों और जीवन को याद करने का दिन।

12 फरवरी- स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मदिन: आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती का पर्व मनाया जाता है।

15 फरवरी- महाशिवरात्रि: भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व।

19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्मदिवस।

March 2026 Holidays: मार्च में कब-कब छुट्टी

3 मार्च- होलिका दहन / दोल यात्रा: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन।

4 मार्च- होली: रंगों का सबसे बड़ा त्योहार, जो खुशियों और दोस्ती का संदेश देता है।

19 मार्च- चैत्र सुखलाड़ी / गुड़ी पड़वा / उगाड़ी / चेती चांद: कई भारतीय कैलेंडरों के अनुसार नए साल की शुरुआत का दिन।

20 मार्च- जुमात-उल-विदा: रमजान के आखिरी जुमा का दिन।

21 मार्च- ईद-उल-फितर: रमजान खत्म होने के बाद मनाई जाने वाली बड़ी ईद।

26 मार्च- राम नवमी: भगवान राम के जन्म का त्योहार।

31 मार्च- महावीर जयंती: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मदिन।

April 2026 Holidays: अप्रैल की हॉलिडे लिस्ट

3 अप्रैल- गुड फ्राइडे: यीशु मसीह के बलिदान को याद करने का दिन।

5 अप्रैल- ईस्टर संडे: ईसा मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव।

14 अप्रैल- वैसाखी / विशु / तमिल नववर्ष (Meshadi): फसल कटाई और नए साल की शुरुआत का त्योहार।

15 अप्रैल- वैसाखाड़ी (बंगाल) / बोहाग बिहू (असम): अलग-अलग राज्यों के नए साल और फसल उत्सव का दिन।

May 2026 Holidays: मई की छुट्टियां देखें

1 मई- बुद्ध पूर्णिमा: गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण का दिन।

9 मई- रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: गुरुदेव टैगोर की स्मृति में मनाया जाने वाला दिन।

27 मई- बकरीद (ईद-उल-जुहा): कुर्बानी का महत्वपूर्ण इस्लामिक त्योहार।

June 2026 Holidays: जून की हॉलिडे लिस्ट

26 जून- मुहर्रम: इस्लामिक नया साल और करबला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला दिन।

July 2026 Holidays: जुलाई की छुट्टियां कब-कब

16 जुलाई- रथ यात्रा: भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा का दिन।

August 2026 Holidays: अगस्त की हॉलिडे लिस्ट

15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस: देश की आजादी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व।

15 अगस्त- पारसी नववर्ष (नौरोज): पारसी समुदाय के नए साल की शुरुआत।

26 अगस्त- मिलाद-उन-नबी / ईद-ए-मिलाद: पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस का दिन।

26 अगस्त- ओणम (थिरुवोणम): केरल का सबसे बड़ा फसल त्योहार।

28 अगस्त- रक्षा बंधन: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व।

September 2026 Holidays: सितंबर की छुट्टियों की लिस्ट

4 सितंबर- जन्माष्टमी (वैष्णव): भगवान कृष्ण का जन्म दिवस।

14 सितंबर- गणेश चतुर्थी: गणपति बप्पा की स्थापना और भव्य उत्सव की शुरुआत का दिन।

October 2026 Holidays: अक्टूबर की हॉलिडे लिस्ट

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती: राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने का दिन।

18-20 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (सप्तमी, अष्टमी, नवमी) और विजयदशमी: शक्ति उपासना का प्रमुख त्योहार और रावण दहन का दिन।

26 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती: मर्यादा पुरुषोत्तम रामायण के रचयिता की जयंती।

29 अक्टूबर- करवा चौथ: विवाहित महिलाओं का व्रत और पूजा का दिन।

ये भी पढ़ें- रोज 1 घंटे पढ़कर भी टॉपर कैसे बनें?

November 2026 Holidays: नवंबर की छुट्टियां देखें

8 नवंबर- दीपावली: प्रकाश का पर्व और लक्ष्मी पूजा का दिन।

9 नवंबर- गोवर्धन पूजा: इस दिन अन्नकूट और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।

11 नवंबर- भाईदूज: बहन-भाई के रिश्ते का विशेष पर्व।

15 नवंबर- छठ पूजा (प्रथम अर्घ्य): सूर्य देव और छठी मैया की उपासना।

24 नवंबर- गुरु नानक देव जयंती: सिख धर्म के पहले गुरु का जन्मदिवस।

24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस: नौवें सिख गुरु के बलिदान को याद करने का दिन।

ये भी पढ़ें- JEE Main 2026: टॉप स्कोर पाने के लिए एक्सपर्ट की 5 खास रिवीजन ट्रिक्स

December 2026 Holidays: दिसंबर की हॉलिडे लिस्ट

23 दिसंबर- हजरत अली का जन्मदिन (दूसरी तिथि अनुसार)

24 दिसंबर- क्रिसमस ईव: क्रिसमस से पहले का उत्सव।

25 दिसंबर- क्रिसमस डे: ईसा मसीह के जन्म का दिन।