जो उम्मीदवार लेवल 1 और लेवल 2 सहायक शिक्षक यानी असिस्टेंट टीचर पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आज 31 जनवरी 2023 से राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार लेवल 1 और लेवल 2 सहायक शिक्षक यानी असिस्टेंट टीचर पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राज्य भर्ती पोर्टल की आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2023 तक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए, राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 70 रुपए, एससी/एसटी और PwD वर्ग के लिए 60 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 9712 लेवल 1 और लेवल 2 सहायक शिक्षक पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार राजस्थान शिक्षक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने को इस डायरेक्ट लिंक क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

राजस्थान टीचर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक साइट recruitment.rajasthan.gov.in को ओपन करें।

वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध सहायक शिक्षक भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

यहां खुद को रजिस्टर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आवेदन पत्र भरें और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

एक बार रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरा हो जाने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल