RRB JE Notification 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए समेत 2569 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। जानें आवेदन के लिए जरूरी योग्यता, फीस, सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी।
RRB JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) सहित कई टेक्निकल पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए रेलवे में कुल 2569 पद भरे जाएंगे। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी। आगे पढ़ें इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी।
RRB JE Bharti इंपोर्टेंट डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 31 अक्टूबर 2025
- आवेदन की लास्ट डेट: 30 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- फीस भुगतान की लास्ट डेट: 2 दिसंबर 2025
- एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 3 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025
- स्क्राइब डिटेल सबमिट करने की विंडो: 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025
RRB JE भर्ती के तहत कुल कितनी है वैकेंसी?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2569 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं-
- जूनियर इंजीनियर (JE)
- Depot मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
- केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
आरआरबी इंजीनियर भर्ती 2025: आवेदन करने की उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग यानी एससी, एसटी, ओबीसी आदि कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
आरआरबी भर्ती 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल 6 पे स्केल 35,400, प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।
RRB JE Exam 2025 सेलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों में किया जाएगा। जिसमें-
- पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
- तीसरा चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- चौथा चरण मेडिकल एग्जाम है।
Railway JE Vacancy 2025: एप्लीकेशन फीस कितनी है?
जनरल व अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए (CBT-1 में शामिल होने पर 400 रुपए वापस किए जाएंगे)। SC, ST, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, ईडब्लूएस, ओबीसी, अल्पसंख्यक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए (CBT-1 में शामिल होने पर पूरी राशि वापस मिलेगी) हैं। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड यानी यूपीआई, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2026: आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी, रजिस्ट्रेशन कब से?
RRB JE Apply Online 2025: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB JE Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जरूरी डिटेल भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।
- उम्मीदवार योग्यता, पात्रता और अन्य सभी जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
ये भी पढ़ें- UPSC CSE 2024 रिजर्व लिस्ट जारी: IAS, IPS समेत 114 उम्मीदवारों की सिफारिश, 94 जनरल कैटेगरी से
