RRB NTPC Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रेलवे में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों पर आवेदन करने का मौका है। पढ़ें वैकेंसी डिटेल्स, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी कितनी मिलेगी।

RRB NTPC Recruitment Notification 2025: अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 8,875 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक अप्रेंटिस और अन्य ग्रेजुएट व अंडरग्रेजुएट लेवल की पोस्ट शामिल हैं।

RRB NTPC भर्ती 2025: कुल वैकेंसी और पोस्ट वाइज डिटेल

इस भर्ती में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी पोस्ट वाइज इस प्रकार हैं-

  • ग्रेजुएट पद: 5,814
  • अंडरग्रेजुएट पद: 3,058

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

  • ट्रेन क्लर्क- 77
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 394
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 163
  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2,424
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 638
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट- 921
  • चीफ कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 161
  • ट्रैफिक असिस्टेंट- 59
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर- 3,423
  • स्टेशन मास्टर- 615

ये भी पढ़ें- Bihar Police SI Bharti 2025: 1799 पदों के लिए आवेदन 26 सितंबर से, जानिए कैटेगरी वाइज उम्र सीमा

RRB NTPC Vacancy 2025 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल] भूटान के नागरिक, 1 जनवरी 1962 से पहले तिब्बती शरणार्थी और कुछ निर्दिष्ट देशों के भारतीय मूल के लोग जो स्थायी निवास की योजना रखते हैं, भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • अंडरग्रेजुएट पद (12वीं पास): 18 से 33 साल तक
  • ग्रेजुएट पद (डिग्री होल्डर): 18 से 36 साल तक

उम्र में छूट

  • OBC- 3 साल
  • SC, ST- 5 साल
  • PwD- 10 से 15 साल
  • पूर्व सैनिक और सरकारी, रेलवे कर्मचारियों को नियमों के अनुसार छूट

शैक्षणिक योग्यता

  • अंडरग्रेजुएट पदों के लिए: 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएट पदों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

आरआरबी एनटीपीसी सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न

RRB NTPC भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। जिसमें-

CBT 1 (स्क्रीनिंग टेस्ट)- 90 मिनट, 100 सवाल

  • जनरल अवेयरनेस: 40
  • मैथ्स: 30
  • रीजनिंग: 30

CBT 2 (मेन टेस्ट)- 90 मिनट, 120 सवाल

  • जनरल अवेयरनेस: 50
  • मैथ्स: 35
  • रीजनिंग: 35
  • स्किल, टाइपिंग, एप्टीट्यूड टेस्ट यदि लागू हो
  • दोनों CBT में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

RRB NTPC Bharti 2025: सैलरी कितनी मिलेगी?

विभिन्न पदों के लिए वेतन 19,900 रुपए से 35,400 रुपए मंथली तक रहेगा, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के तहत तय है। यदि आप रेलवे में स्थिर और प्रतिष्ठित नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल आपके लिए है। तैयारी शुरू करें और RRB NTPC 2025 भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में सभी डिटेल्स ध्यान से जरूर पढ़ लें।

RRB NTPC Recruitment 2025 Notification Check Here

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: महिलाओं के लिए 2,496 पद आरक्षित, फिजिकल स्टैंडर्ड्स क्या हैं?