RRB NTPC Result 2025 Updates: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द जारी होगा। 8113 पदों पर भर्ती के लिए कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी रिजल्ट के साथ घोषित किए जाएंगे। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट, कहां और कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट।
RRB NTPC Graduate Level CBT 1 Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक NTPC Graduate Level Exam 2025 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। लाखों उम्मीदवार बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। RRBs ने जून 2025 में यह परीक्षा आयोजित कराई थी और अब रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किए जाने की उम्मीद है। जानिए रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना स्कोर कहां-कैसे चेक कर सकते हैं?
RRB NTPC Graduate Level परीक्षा कब हुई थी?
यह परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई गई थी। पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, हर प्रश्न 1 अंक का था। साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग भी था। जिसमें गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम आंसर-की और ऑब्जेक्शन
परीक्षा के बाद बोर्ड ने 1 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका 6 जुलाई तक दिया गया था।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे कुल 8113 ग्रेजुएट लेवल पदों को भरेगा। इनमें शामिल हैं-
- 1736 पद चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर
- 994 पद स्टेशन मास्टर
- 3144 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर
- 1507 पद जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट
- 732 पद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
ये भी पढ़ें- IBPS PO Prelims Result 2025: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट कब आयेगा? जानिए कैसे और कहां चेक करें
NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कारे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर RRB NTPC Result 2025 का लिंक क्लिक करें।
- मांगे गए लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
रिजल्ट के साथ क्या जारी होगा?
RRBs की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और स्कोरकार्ड भी अपलोड किए जाने की संभावना है। इससे उम्मीदवारों को अपनी मेरिट पोजिशन और चयन की स्थिति समझने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें- IBPS RRB Recruitment 2025: आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर, जानें प्री और मेंस एग्जाम कब होंगे
