RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC UG CBT 2 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, कौन से पोस्ट हैं और शुरुआती वेतन कितना मिलेगा। SC, ST के लिए मुफ्त ट्रेन सुविधा भी उपलब्ध है।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 9 अक्टूबर 2025, को ग्रेजुएट लेवल CBT-II का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RRB NTPC UG CBT-II 2025 के लिए आवेदन किए हैं, वे अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। CBT-I का रिजल्ट 19 सितंबर 2025 को जारी हो चुका है और अब योग्य उम्मीदवारों को CBT-II के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही, कुछ पोस्टों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RRB NTPC UG CBT 2 2025: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcd.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CBT-II Intimation Slip and Call Letter लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • Login पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • SC, ST उम्मीदवारों को किसी भी परीक्षा या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा दी गई है।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card Download Link

कौन से उम्मीदवार देंगे RRB NTPC UG CBT-2?

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के लिए CBT-I क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार CBT-II में शामिल होंगे। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट पास करना जरूरी है, इसके बाद ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा पावर यूटिलिटीज भर्ती 2025: बिना परीक्षा सरकारी इंजीनियर बनने का मौका, सैलरी 1.67 लाख तक

RRB NTPC UG 2025: पोस्ट और सैलरी

इस भर्ती के जरिए कुल 3,445 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन इस प्रकार मिलेगा-

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क : 21,700 रुपए
  • अन्य पद: 19,900 रुपए

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल (कुल 3,445)

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2,022
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 361
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 990
  • ट्रेन क्लर्क- 72

ये भर्तियां भारत के विभिन्न रेलवे बोर्डों में उपलब्ध हैं, जो उम्मीदवारों के लिए रेलवे में स्थायी करियर बनाने का शानदार मौका हैं।

ये भी पढ़ें- इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली वैकेंसी, उम्र सीमा 30 साल, जानिए सैलरी