UPSC Prelims 2026: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ICC Women's Cricket World Cup जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत UPSC 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए करंट अफेयर्स में बेहद अहम टॉपिक हो सकता है। जानिए इससे जुड़े 5 जरूरी फैक्ट्स।
UPSC Prelims 2026 Current Affairs: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। पहली बार टीम इंडिया ने ICC Women's Cricket World Cup का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। यह ऐतिहासिक मैच 2 नवंबर 2025, रविवार को डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया। जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह जीत सिर्फ खेल के लिहाज से नहीं, बल्कि UPSC के अभ्यर्थियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि महिला क्रिकेट और ICC से जुड़े टॉपिक पहले भी यूपीएससी प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम में पूछे जा चुके हैं। ऐसे में 2026 के यूपीएससी एग्जाम में इससे संबंधित सवाल आने की पूरी संभावना है। जानिए ऐसे 5 फैक्ट्स जो UPSC की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को जरूर याद रखने चाहिए।
कौन है महिला क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी?
महिला क्रिकेट की देखरेख इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) करती है। यह पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट की ग्लोबल बॉडी है, जो तीनों फॉर्मेट, टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल को नियंत्रित करती है। पहले महिला क्रिकेट की अलग संस्था थी जिसे इंटरनेशनल वीमेंस क्रिकेट काउंसिल (IWCC) कहा जाता था। साल 2005 में IWCC का ICC में विलय हुआ और तब से महिला क्रिकेट भी ICC के अधीन आ गया।
पहली बार कब हुआ था वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप?
ICC वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप (ODI) पहली बार 1973 में आयोजित हुआ था।
महिला क्रिकेट के प्रमुख ICC टूर्नामेंट कौन-कौन से हैं?
ICC Women’s Cricket World Cup (ODI): पहली बार 1973 में आयोजित हुआ था, यानी पुरुषों के वर्ल्ड कप से 2 साल पहले।
ICC Women’s T20 World Cup: यह टूर्नामेंट 2009 से शुरू हुआ और हर दो साल में होता है।
ICC Women’s Championship: साल 2014 में शुरू हुई यह लीग फॉर्मेट कंपीटिशन वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन तय करती है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी टूर्नामेंट्स
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में आयोजित होगा।
Women’s ODI World Cup 2029: भारत मे होगा।
वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम का अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारत की महिला टीम ने कई बार वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार 2025 में पहली बार टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा।
ये भी पढ़ें- महिला क्रिकेटर बनना चाहती हैं? जानिए 2025 की टॉप 10 ट्रेनिंग एकेडमी
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम में कौन-कौन महिला क्रिकेटर थीं?
टीम की प्रमुख खिलाड़ी थीं- शफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरनी और रेनुका सिंह ठाकुर। इसके अलावा तेजल हसबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि और सयाली सतघरे रिजर्व खिलाड़ी रहीं। टीम की कमान इस वर्ल्ड कप में हेड कोच अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) के हाथों में थी।
UPSC 2026 के लिए अहम टॉपिक हो सकता है ICC वीमेंट क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025
UPSC प्रीलिम्स 2026 के लिए यह टॉपिक बेहद अहम हो सकता है। इस परीक्षा में वीमेंस वर्ल्ड कप से जुड़े कई सवाल पूछे जा सकते हैं। महिला क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी (ICC) और इसके इतिहास पर सवाल पूछे जा सकते हैं। ICC Women’s Cricket World Cup के पहले आयोजन वर्ष (1973) या भारत की पहली जीत (2025) पर प्रश्न बन सकता है। यूपीएससी के करेंट अफेयर्स और स्पोर्ट्स इन इंडिया सेक्शन में यह टॉपिक फिट बैठता है।
कैसे करें UPSC प्रीलिम्स में स्पोर्ट्स से पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी
UPSC अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे ICC के इतिहास और संरचना को ध्यान से पढ़ें। भारत के महिला क्रिकेट इतिहास और प्रमुख खिलाड़ियों की जानकारी याद रखें। हाल के स्पोर्ट्स करंट अफेयर्स को रेगुलर रिवाइज करते रहें।
ये भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी है क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स? जानिए लाइफ की रोचक बातें
