भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर सबसे पहले कब छपी? पहले किसकी होती थी
भारत में नोटों का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के बाद भी नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं होती थी। जानिए, गांधी जी से पहले भारतीय नोटों पर किसकी तस्वीर छपती थी और कब पहली बार नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी।

भारत में करेंसी का प्रचलन काफी पुराना है। हालांकि, अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीय नोटों पर किंग जॉर्ज VI की फोटो लगी होती थी।
आरबीआई ने भारत में पहली कागज की नोट जनवरी 1938 में जारी की। यह नोट पांच रुपये की थी।
ब्रितानिया हुकुमत से देश जब आजाद हुआ तो 15 अगस्त 1947 के बाद भी भारतीय नोटों पर किंग जॉर्ज VI का भी फोटो था। आजादी मिलने के दो साल बाद 1949 में भारत सरकार ने अपना पहला एक रुपया का नोट डिजाइन किया।
देश की पहली एक रुपया की नोट पर किंग जॉर्ज के फोटो की जगह सारनाथ में अशोक स्तंभ में लगे शेर को लगाया गया। हालांकि, उस नोट पर महात्मा गांधी का फोटो लगाए जाने पर विचार किया गया।
महात्मा गांधी के फोटो वाली नोट आरबीआई ने 1996 में लांच की और अशोक स्तंभ वाले नोटों को बदलने का अभियान चलाया।
महात्मा गांधी का चित्र पहली बार 1969 में भारतीय करेंसी पर लगाया गया। यह उनकी 100वीं जयंती पर जारी किया गया। महात्मा गांधी की 100वीं जयंती पर जारी नोट पर उनके फोटो के साथ सेवाग्राम आश्रम का फोटो भी था।
यह भी पढ़ें:
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi