MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Satyapal Malik Education: कितने पढ़े-लिखे थे सत्यपाल मलिक? वकील से बने नेता और फिर इन राज्यों के राज्यपाल

Satyapal Malik Education: कितने पढ़े-लिखे थे सत्यपाल मलिक? वकील से बने नेता और फिर इन राज्यों के राज्यपाल

Who Was Satya Pal Malik: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वे बीमार चल रहे थे। जानिए सत्यपाल मलिक कौन थे, उनका करियर, एजुकेशन समेत इंटरेस्टिंग लाइफ फैक्ट्स।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Aug 05 2025, 03:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कौन थे सत्यपाल मलिक?
Image Credit : satyapalmalik/instagram

कौन थे सत्यपाल मलिक?

सत्यपाल मलिक एक अनुभवी भारतीय राजनेता थे, जिन्हें सबसे ज्यादा जम्मू और कश्मीर के अंतिम राज्यपाल के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक इस पद पर कार्य किया। सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बुध सिंह और माता का नाम जगनी देवी था। पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। पालन-पोषण मां ने किया था।

25
सत्यपाल मलिक का एजुकेशन क्वालिफिकेशन
Image Credit : satyapalmalik/instagram

सत्यपाल मलिक का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

बचपन से ही उनमें एक अलग तरह की सोच और कुछ नया जानने की जिज्ञासा थी। उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से साइंस और लॉ की पढ़ाई की थी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें इतिहास, संगीत और फोटोग्राफी में भी काफी रुचि थी। सत्यपाल मलिक सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने राजनीति और अपने अनुभवों पर कई लेख और किताबें लिखीं, जो उनकी सोच और जीवन को बेहतर ढंग से समझने का जरिया हैं।

35
सत्यपाल मलिक की राजनीतिक शुरुआत
Image Credit : satyapalmalik/instagram

सत्यपाल मलिक की राजनीतिक शुरुआत

सत्यपाल मलिक की राजनीतिक यात्रा 1965-66 में शुरू हुई थी। वो डॉ. राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर राजनीति में आए। छात्र जीवन में वो मेरठ कॉलेज के स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष बने और बाद में मेरठ यूनिवर्सिटी (अब चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी) के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। सत्यपाल मलिक ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय क्रांति दल के टिकट पर चुनाव जीतकर की थी।

45
सत्यपाल मलिक का पॉलिटिकल करियर
Image Credit : satyapalmalik/instagram

सत्यपाल मलिक का पॉलिटिकल करियर

छात्र राजनीति से शुरुआत की और फिर राज्यसभा और लोकसभा के सांसद बने। इसके बाद उन्हें बिहार, ओडिशा, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों का राज्यपाल भी बनाया गया। हालांकि उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन उनके आखिरी कुछ साल विवादों से भी घिरे रहे।

55
सत्यपाल मलिक के कार्यकाल के दौरान हटाया गया आर्टिकल 370
Image Credit : satyapalmalik/instagram

सत्यपाल मलिक के कार्यकाल के दौरान हटाया गया आर्टिकल 370

सत्यपाल मलिक के जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटाया गया, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया और केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। यह भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक फैसला माना जाता है और आज उस घटना की छठी वर्षगांठ भी है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Recommended image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image3
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image4
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image5
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved