गुरुग्राम की छात्रा अर्शा सायरा जोशी ने CBSE 10वीं में 600 में से 600 अंक हासिल किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, कॉन्सेप्ट समझने और परिवार व शिक्षकों के समर्थन को दिया। यह अनुशासन और सही योजना का परिणाम है।

गुरुग्राम: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में गुरुग्राम के मौर्य स्कूल की स्टूडेंट अर्शा सायरा जोशी ने कमाल कर दिया है। अर्शा ने सभी विषयों में 100 में से 100 नंबर लाकर, 600 में से 600 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। इस शानदार कामयाबी से अर्शा ने साबित कर दिया है कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही प्लानिंग से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपनी इस कामयाबी पर अर्शा ने कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, रिया पॉल और अरोमल अमल जोशी के प्यार भरे सपोर्ट और टीचर्स के सही मार्गदर्शन को दिया। अर्शा ने बताया, "मेरे माता-पिता ने पढ़ाई के लिए मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला, इसी वजह से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।" अर्शा ने रट्टा मारकर पढ़ने के बजाय हर टॉपिक के बेसिक कॉन्सेप्ट को समझने पर जोर दिया। उन्होंने खुद के नोट्स बनाए और बार-बार रिवीजन किया, जिससे परीक्षा में उन्हें बहुत मदद मिली।

स्कूल के पढ़ाई के तरीके और टीचर्स के पर्सनल अटेंशन ने भी उनकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। स्कूल में लगातार होने वाले मॉडल टेस्ट और आंसर-की के हिसाब से प्रैक्टिस करने से उनकी स्पीड और सटीकता दोनों बढ़ी। पढ़ाई के बीच में वह दिमाग को फ्रेश रखने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लेती थीं और संगीत सुनती थीं। अर्शा का लक्ष्य भविष्य में एक ऐसा शानदार करियर बनाना है जिससे वह समाज के काम आ सकें। अपने जूनियर्स को सलाह देते हुए अर्शा कहती हैं कि लगातार कोशिश और आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है।