इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 6932 पदों पर भर्ती निकाली है। 15 अक्टूबर से प्रीलिम्स एग्जाम शुरू होने जा रहा है। कैंडिडेट्स को आखिरी समय में क्या करना चाहिए, यहां जानें..

करियर डेस्क : 15 अक्टूबर, 2022 से आईबीपीएस बैंक पीओ का एग्जाम (IBPS PO Exam 2022) शुरू होने जा रहा है। प्रीलिम्स के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 15, 16 और 22 अक्टूबर,2022 को प्रीलिम्स का पेपर होगा। इस भर्ती परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को मेंस और इंटरव्यू के राउंड से गुजरना होगा। फाइनल तौर पर सेलेक्ट उम्मीदवारों की देश की 11 सरकारी बैंकों में प्रोबशनरी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति होगी। अब एग्जाम में चंद घंटे ही रह गए हैं। ऐसे में जानें उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एग्जाम पैटर्न समझें और निगेटिव मार्किंग से बचें
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में 35 नंबर के 35 प्रश्न क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से, 35 नंबर के 35 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी से और 30 अंकों के 30 प्रश्न इंग्लिश लैंग्वेज से आएंगे। हर सेक्शन पर कैंडिडेट्स को 20 मिनट का समय मिलेगा। इस एग्जाम में सेक्शनल कटऑफ की व्यवस्था भी है और नेगेटिव मार्किंग की। इसलिए परीक्षा के दौरान जितना आता है, उतना ही सॉल्व करना चाहिए। ज्यादा सोचने में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि पेपर मिलते ही उसे फोकस्ड होकर समझें और जिस भी प्रश्न में कंफ्यूजन हो, उसका जवाब देने से बचें।

कम तैयार सेक्शन पर ज्यादा फोकस
अब चूंकि परीक्षा में कम ही वक्त बचा है। ऐसे में हर सेक्शन पर फोकस हो पाना संभव नहीं। ज्यादा चिंता करने से मजबूत सेक्शन भी खराब होने का डर बना रहता है। इसलिए बचे हुए समय में सिर्फ उसी सेक्शन पर ज्यादा वक्त बिताएं, जो कम तैयार है। इससे आपके लिए कुछ सवाल हल करना आसान हो सकता है। ऐसे सब्जेक्ट को कवर करने से आप अच्छा स्कोर कर पाएंगे।

भूलकर भी न करें ऐसे काम

  • सारे सेक्शन पर पढ़ने से अच्छा है मॉक टेस्ट और पिछले साल के वेश्चन पेपर सॉल्व करें।
  • सुनी सुनाई बातों पर ध्यन देने से अच्छा है कि अपनी जानकारी इस एग्जाम को लेकर अपडेट रखें।
  • इस वक्त प्रीलिम्स का पेपर होना है तो पूरा फोकस उसी पर लगाएं, न कि मेंस और इंटरव्यू पर।
  • अपनी तैयारी को आंके और कोशिश करें कि कम तैयारी वाले सेक्शन पर ज्यादा फोकस हो।

इसे भी पढ़ें
IBPS PO Exam ABCD: एग्जाम पैटर्न, सेलेबस, बैंक वाइज वैकेंसी, सैलरी और जानें सभी डिटेल्स

IBPS PO 2022 Vacancy: सरकारी बैंक में पीओ बनने का मौका, 6,000 से ज्यादा पदों पर आज से आवेदन