ICSE 10th 12th Result 2026 Out: इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) कक्षा 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) कक्षा 12 की परीक्षा के रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org और results.cisce.org पर घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां देखें।

ICSE 10th 12th Result 2026 Out: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE यानी 10वीं रिजल्ट 2026 (ICSE 10th Result 2026) 2026 और ISC यानी 12वीं रिजल्ट 2026 (ISC 12th Result 2026) जारी कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर पर एक्टिव लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ICSE 10वीं रिजल्ट 2026 और ISC 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है। जारी रिजल्ट के अनुसार ISC का पास प्रतिशत 99.13% रहा, जबकि ICSE का पास प्रतिशत 99.18% रहा। दोनों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का ISC में उत्तीर्ण दर 99.48% और ICSE में 99.46% रहा।

CISCE ICSE 10th Result 2026 Direct Link

CISCE ISC 12th Result 2026 Direct Link

ICSE 10वीं और ISC 12वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

ICSE 10वीं और ISC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। अब छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स लिंक पर चेक कर सकते हैं-

cisce.org

results.cisce.org

ICSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026: ऐसे करें चेक results.cisce.org पर

छात्र अपनी ICSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर “ICSE Result 2026” या “ISC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Unique ID, Index Number और Captcha Code भरें।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

अगर वेबसाइट न खुले तो ऐसे देखें ICSE Result 2026 और ISC Result 2026

अगर ऑफिशियल साइट स्लो हो या न खुले, तो आप इन तरीकों से भी रिजल्ट देख सकते हैं-

DigiLocker के जरिए

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • आधार नंबर या मोबाइल नंबर से साइन इन करें।
  • “Education” सेक्शन में जाएं।
  • CISCE चुनकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।

UMANG ऐप से

  • UMANG ऐप ओपन करें और लॉगिन करें।
  • सर्च बार में CISCE टाइप करें।
  • अपनी डिटेल डालकर रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

ICSE 10वीं और ISC 12वीं मार्कशीट में क्या-क्या होगा

ऑनलाइन रिजल्ट में आपको ये जानकारी मिलेगी-

  • छात्र का नाम और डिटेल
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्तांक और प्रतिशत
  • पास या फेल स्टेटस
  • ध्यान रहे: यह ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होती है, असली मार्कशीट बाद में स्कूल से दी जाएगी।

ICSE 10वीं ISC 12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

ICSE बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। अगर किसी विषय में कम अंक आते हैं, तो बोर्ड द्वारा सुधार (Improvement) परीक्षा का मौका भी दिया जा सकता है।