एक भारतीय लड़की ने सिर्फ 30 दिनों में दुबई में दो नौकरियां हासिल कर लीं. चंचल कश्यप नाम की इस लड़की ने अब अपना सीक्रेट शेयर किया है. उन्होंने सही रोल चुनने से लेकर CV बनाने और LinkedIn व जॉब पोर्टल्स इस्तेमाल करने तक का पूरा तरीका बताया है.

दुबई में नौकरी करना कई भारतीयों का सपना होता है। अच्छी सैलरी और शानदार लाइफस्टाइल हर किसी को अपनी ओर खींचती है। लेकिन वहां नौकरी पाना, खासकर भारत से अप्लाई करना, आसान नहीं होता। इसी बीच, एक भारतीय लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सिर्फ 30 दिनों में दुबई में दो-दो नौकरियां हासिल कीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सबसे पहले क्या चाहिए?

चंचल कश्यप नाम की इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर अपना पूरा एक्सपीरियंस शेयर किया है। उनका पोस्ट उन लोगों के लिए एक प्रैक्टिकल गाइड की तरह है, जो भारत से UAE के जॉब मार्केट में एंट्री करना चाहते हैं। चंचल ने स्टेप-बाय-स्टेप बताया है कि कैसे सही प्लानिंग और लगातार कोशिशों से विदेश में नौकरी पाई जा सकती है।

View post on Instagram

चंचल कहती हैं कि सबसे पहले यह तय करें कि आपको किस रोल और इंडस्ट्री में काम करना है। जैसे- सेल्स, एडमिन, डिजिटल मार्केटिंग या हॉस्पिटैलिटी। जब आपका लक्ष्य साफ होगा, तो जॉब खोजना आसान हो जाएगा। दूसरा कदम है एक दमदार दुबई स्टाइल CV बनाना। यह साफ-सुथरा, सिंपल और ATS (एप्लीकेंट ट्रैकिंग सिस्टम) फ्रेंडली होना चाहिए। CV के हेडिंग में साफ-साफ लिखें, 'दुबई शिफ्ट होने के लिए तैयार हूं'। चंचल ने यह भी सलाह दी कि Talk U जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करके एक UAE का नंबर भी CV में डालें। इससे आपकी एप्लीकेशन लोकल लगती है और रिक्रूटर को भरोसा होता है।

कीवर्ड्स का खेल है अहम

इसके बाद LinkedIn पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट करें। हेडलाइन में 'दुबई में नौकरी के लिए तैयार' (Open to work in Dubai) जैसा कुछ लिखें। अपनी इंडस्ट्री से जुड़े कीवर्ड्स का इस्तेमाल करें और जॉब अलर्ट्स को ऑन रखें। चंचल सलाह देती हैं कि सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि कई जॉब पोर्टल्स पर अपनी प्रोफाइल बनाएं। उन्होंने Bayt, Naukri Gulf, Gulf Talent, Monster Gulf और Indeed UAE जैसे प्लेटफॉर्म्स के नाम बताए। कई साइट्स पर CV अपलोड करने से आपके प्रोफाइल की विजिबिलिटी बढ़ती है।

लगातार कोशिश करते रहें

चंचल का कहना है कि रिक्रूटर्स से सीधे संपर्क करने में झिझकें नहीं। उन्हें एक छोटा और प्रोफेशनल मैसेज भेजें, जैसे- "हाय, मैं दुबई में नौकरी के मौके तलाश रही हूं और आपसे जुड़ना चाहूंगी।" एक छोटा सा मैसेज भी आपके लिए दरवाजे खोल सकता है। आखिर में, सबसे जरूरी है लगातार कोशिश करते रहना। रोज प्रोफाइल अपडेट करना, फॉलो-अप लेना और एक्टिव रहना धीरे-धीरे रंग लाता है। चंचल की यह प्रैक्टिकल गाइड नौकरी तलाश रहे कई युवाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।