Jharkhand Inter Result 2026 Out: JAC 12th Result 2026 जारी कर दिया गया है। छात्र jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। जानें आसान स्टेप्स, पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट समेत जरूरी जानकारी और रिजल्ट चेक करने के लिए डारयरेक्ट लिंक नीचे देखें।

JAC 12th Result 2026 Out: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने आज 6 मई 2026 को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य के साथ अपना परिणाम चेक करें। झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी है।

JAC 12th Result 2026 Direct Link

JAC 12th Result 2026 Pass Percentage: कैसा रहा झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट, पास प्रतिशत

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट इस बार शानदार रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल 85,104 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 81,144 सफल घोषित किए गए। इस तरह लड़कों का पास प्रतिशत 95.34% दर्ज हुआ। वहीं छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। कुल 1,25,991 छात्राओं में से 1,21,814 ने परीक्षा पास की, जिससे उनका पास प्रतिशत 96.68% रहा।

JAC 12th Result 2026: फरवरी में हुई थी परीक्षा, अब आया रिजल्ट

इस साल JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच किया गया था। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थीं। राज्यभर के हजारों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनका अब परिणाम सामने आ चुका है।

कहां देखें JAC 12th Result 2026?

छात्र अपना रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देख सकते हैं-

  • jacresults.com

JAC 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर/लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

JAC 12th Toppers List: झारखंड बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट स्ट्रीम वाइज

JAC 12th Science Toppers 2026

  • राशिदा नाज- 489 अंक- रैंक 1
  • एमडी फैजान आलम- 483 अंक - रैंक 2
  • आकांक्षा कुमारी- 481 अंक- रैंक 3
  • सना आफरिन- 481 अंक - रैंक 3

JAC 12th Arts Toppers 2026

  • छोटी कुमारी- 478 अंक- रैंक 1
  • अंकित कुमारी- 474 अंक - रैंक 2
  • अंशु कुमारी- 473 अंक- रैंक 3

JAC 12th Commerce Toppers 2026

  • स्वेता प्रसाद- 478 अंक- रैंक 1
  • कृष कुमार वर्णवाल- 472 अंक- रैंक 2
  • प्रियांशी खतरी- 471 अंक- रैंक 3

JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक कर रहे छात्र इन बातों का रखें ध्यान

  • रिजल्ट देखने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें।
  • किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
  • ऑनलाइन मार्कशीट अस्थायी होती है, मूल प्रमाणपत्र बाद में स्कूल से मिलेगा।

झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: पास होने के लिए क्या है न्यूनतम मानदंड?

बोर्ड के नियमों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। साथ ही, सभी विषयों को मिलाकर भी कुल 33% अंक जरूरी हैं। जो छात्र किसी एक या अधिक विषय में सफल नहीं हो पाते, उन्हें पूरक (Compartment) परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।