JAC 12th Result 2026 Topper List: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियां अव्वल आई हैं। यहां देखें झारखंड बोर्ड इंटर टॉपर्स के नाम और मार्क्स, साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट।

JAC 12th Result 2026 Toppers List Arts, Science, Commerce: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में खास रहा, खासकर छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

JAC 12th Result 2026 Pass Percentage: पास प्रतिशत में छात्राएं आगे

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में कुल 85,104 छात्र (लड़के) शामिल हुए थे, जिनमें से 81,144 ने सफलता हासिल की। इस तरह लड़कों का पास प्रतिशत 95.34% दर्ज किया गया। वहीं, छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। कुल 1,25,991 छात्राओं में से 1,21,814 छात्राएं सफल रहीं, जिससे उनका पास प्रतिशत 96.68% रहा, जो लड़कों से अधिक है। इस साल आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, तीनों ही स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप पोजिशन हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

JAC 12th Arts Stream Toppers 2026: झारखंड बोर्ड इंटर आर्टस टॉपर्स नाम, नंबर

  • छोटी कुमारी- 478 अंक
  • अंकित कुमारी- 474 अंक
  • अंशु कुमारी- 473 अंक

JAC 12th Commerce Stream Toppers 2026: झारखंड इंटर कॉमर्स टॉपर्स नाम, नंबर

  • स्वेता प्रसाद- 478 अंक
  • कृष कुमार वर्णवाल- 472 अंक
  • प्रियांशी खतरी- 471 अंक

JAC 12th Science Stream Toppers 2026: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस टॉपर्स नाम, नंबर

  • राशिदा नाज- 489 अंक
  • एमडी फैजान आलम- 483 अंक
  • आकांक्षा कुमारी- 481 अंक
  • सना आफरिन- 481 अंक

JAC 12th Result 2026 Topper: साइंस में लातेहार जिला टॉप पर

  • विज्ञान में लातेहार जिला 93.25% से रैंक वन पाया है.
  • गुमला 91.006% लाकर दूसरे स्थान में है.
  • कोडरमा 90.83% लाकर तीसरे स्थान में है.

JAC 12th Result 2026 Topper: आर्ट्स में गुमला का पास प्रतिशत सबसे बेहतर

  • गुमला 99.5 2%
  • खूंटी 99.46%
  • सिमडेगा 99.36%

JAC 12th Result 2026 Topper: कॉमर्स में सिमटेगा जिला टॉप

  • सिमडेगा 99.57%
  • दुमका 98.63 %
  • गुमला 98.43 %