24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक 10वीं-12वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। जैक बोर्ड 10वीं 12वीं में कुल 6,80,446 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 10वीं में 3 लाख 99 हजार 10 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं में 2 लाख 81 हजार 436 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी।

करियर डेस्क : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं साइंस का रिजल्ट (Jharkhand Board 10th-12th Result 2022 Declared) जारी कर दिया है। इस बार हाईस्कूल में 6 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है, जबकि इंटर साइंस में लड़कियों ने बाजी मारी है। मैट्रिक परीक्षा में चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 95.5 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 60.4 प्रतिशत रिजल्ट फर्स्ट डिविजन आया है। 33.3 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सेकेंड डिविजन पास हुए हैं जबकि 6.3 प्रतिशत का रिजल्ट थर्ड डिवीजन है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10वीं टॉपर लिस्ट
पहले स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स

अभिजीत शर्मा, 490 मार्क्स, एसआरके हाईस्कूल, बिस्टुपुर
निशु कुमारी, 490 मार्क्स, कार्मेल हाईस्कूल, चक्रधरपुर
तनु कुमारी, 490 नंबर, प्लस टू हाईस्कूल बारीजोर
तानिया शाह, 490 अंक, कार्मेल हाईस्कूल, चक्रधरपुर
रिया कुमारी, 490 मार्क्स, गर्ल्स हाईस्कूल, हरिहरगंज
निशा वर्मा, 490 नंबर, इंदिरा गांधी बालिका, हाईस्कूल, हजारीबाग

10वीं में सेकंड टॉपर
राहुल रंजन तिवारी, 489 नंबर, सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार
श्वेता कुमारी गुप्ता, 489 मार्क्स, स्ट्रोनट हाईस्कूल, हरिहरगंज

10वीं में थर्ड टॉपर
शिवम कुमार, 488 नंबर, स्ट्रोनट हाईस्कूल, हरिहरगंज
खुशी कुमारी, 488 मार्क्स, उर्सलाइन कॉन्वेंट, गर्ल्स हाईस्कूल, रांची
रीना कुमारी, 488 अंक, प्रॉप संत जेवियर्स हाईस्कूल, टुंडी
विशाल कुमार शर्मा, 488 मार्क्स, सनरेज हाईस्कूल, पालोजॉरी 
अभिजीत कुमार, 488 अंक, उत्क्रमित हाईस्कूल, मोदीदीह 
मनीषा कुमारी, 488 नंबर, उर्सलाइन कॉन्वेंट, गर्ल्स हाईस्कूल, रांची

10वीं रिजल्ट के आंकड़े
छात्रों की संख्या- 1 लाख 83 हजार 591
छात्राओं की संख्या- 2 लाख 7 हजार 507
पास हुए छात्रों की संख्या- 1 लाख 75 हजार 720
पास छात्राओं की संख्या- 1 लाख 98 हजार 175
सफल छात्रों का प्रतिशत- 95.71%
छात्राओं का पासिंग प्रतिशत- 95.50%

कोडरमा का रिजस्ट सबसे अच्छा, जामताड़ा का खराब
कोडरमा 98.126 प्रतिशत
हजारीबाग 97.298%
गिरिडीह 97.215%
पलामू 97.125 %
चतरा 97.077%
रांची 96.911%
गोड्डा 96.590%
बोकारो 96.380%
धनबाद 95.970%
गढ़वा 95.738%
गुमला 95.572%
सरायकेला 95.235%
लोहरदगा 95.150%
खूंटी 95.049%
ईस्ट सिंहभूम 94.851%
देवघर 94.660%
रामगढ़ 94.603%
सिमडेगा 94.435%
लातेहार 93.966%
साहेबगंज 92.060%
पाकुर 91.990%
वेस्ट सिंहभूम 91.873%
दुमका 91.336%
जामताड़ा 90.441%

इसे भी पढ़ें
JAC 10th 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 95.5% और 12वीं 92.19% स्टूडेंट्स पास

Kerala 12th Result 2022: केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कोझीकोड जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा,वायनाड का कम