JoSAA Counselling 2026: क्या JEE Main में 1 लाख रैंक आने के बाद भी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है? क्या जेईई मेन में 80 हजार से 1 लाख तक रैंक वालों के पास भी JoSAA Counselling में अच्छी सीट के मौके हैं? ऐसे कैंडिडेट्स को किन कॉलेजों और ब्रांचों पर नजर रखनी चाहिए? क्या जोसा काउंसिलिंग में आखिरी राउंड तक इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है?

JoSAA Counselling 2026 Good College with 1 Lakh Rank: आईआईटी, एनआईटी समेत देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन (Engineering College Admission 2026) के लिए जोसा काउंसलिंग 2026 (JoSAA Counselling 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू है। योग्य छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा में सफल छात्रों का सपना देश के बेस्ट इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन पाना होता है लेकिन अक्सर JEE Main का रिजल्ट आने के बाद लाखों छात्र अपनी रैंक देखकर निराश हो जाते हैं। खासकर वे छात्र जिनकी रैंक 80 हजार, 90 हजार या 1 लाख (JEE Main 1 Lakh Rank) के आसपास होती है। सोशल मीडिया पर अक्सर टॉप रैंकर्स की चर्चा होती है, जिससे कई छात्रों को लगता है कि अब उनके लिए अच्छे कॉलेज का सपना खत्म हो गया है। लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है। जोसा काउंसिलिंग शुरू होने के साथ ही यह समझना जरूरी है कि इंजीनियरिंग में अच्छा करियर सिर्फ टॉप 10 हजार रैंक वालों के लिए ही नहीं है। काउंसिलिंग में 1 लाख तक रैंक वालों को भी शानदार सीट मिल सकती है। सही जानकारी और समझदारी से की गई चॉइस फिलिंग कई छात्रों के लिए नए रास्ते खोल सकती है। जानिए

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोसा काउंसिलिंग में रैंक से ज्यादा जरूरी है सही विकल्प चुनना

कई छात्र सिर्फ लोकप्रिय कॉलेजों और चर्चित ब्रांचों पर ध्यान देते हैं। इसी वजह से उनके सामने विकल्प सीमित नजर आते हैं। जबकि जोसा काउंसिलिंग (JoSAA Counselling) में कई NIT, IIIT और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में अलग-अलग ब्रांचों के लिए सीटें उपलब्ध होती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि छात्रों को सिर्फ कॉलेज के नाम के बजाय ब्रांच, लोकेशन, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और भविष्य की संभावनाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। कई बार कम चर्चित संस्थानों की कुछ ब्रांचें छात्रों के लिए बेहतर अवसर साबित होती हैं।

JoSAA Counselling के आखिरी राउंड तक बने रहते हैं मौके

हर साल हजारों छात्र सीट मिलने के बाद भी उसे स्वीकार नहीं करते या दूसरे विकल्प चुन लेते हैं। इसका असर बाद के राउंड में दिखाई देता है और कई सीटें नीचे की रैंक तक पहुंच जाती हैं। यही वजह है कि विशेषज्ञ छात्रों को सलाह देते हैं कि वे शुरुआती राउंड में निराश होकर काउंसिलिंग प्रक्रिया से बाहर न हों। कई मामलों में अंतिम राउंड तक पहुंचते-पहुंचते बेहतर विकल्प सामने आ जाते हैं।

सिर्फ JoSAA ही नहीं, आगे भी कई रास्ते

अगर JoSAA के जरिए मनचाही सीट नहीं मिलती, तब भी विकल्प खत्म नहीं होते। देश के कई राज्य स्तरीय काउंसलिंग सिस्टम, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, IIIT और अन्य तकनीकी संस्थान बाद में भी एडमिशन के अवसर देते हैं। करियर विशेषज्ञों का मानना है कि सफलता का सीधा संबंध सिर्फ रैंक से नहीं होता। कॉलेज में सीखने की क्षमता, स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और लगातार मेहनत लंबे समय में ज्यादा मायने रखती है। इसलिए अगर आपकी रैंक 1 लाख के आसपास है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जोसा काउंसिलिंग 2026 में समझदारी से फैसला लेना, सभी विकल्पों को देखना और आखिरी राउंड तक बने रहना आपके लिए उम्मीद से बेहतर अवसर लेकर आ सकता है।