यूपीएससी की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर और ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। कैंडिडेट्स upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

करियर डेस्क. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर समेत कई पोस्टों के लिए वैकेंसी निकाली है। UPSC के नोटिफिकेशन (UPSC Recruitment 2021) के अनुसार, 36 पोस्ट के लिए भर्ती निकाली गई है। जो कैंडिडेट्स इन पोस्टों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। कैंडिडेट्स upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपीएससी की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर और ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है। परीक्षा कब होगी इसकी सूचना अभी नहीं दी गई है। लास्ट डेट के बाद एप्लीकेशन फॉर्म की लिंक ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दी जाएगी। चयनित कैडिडेट्स को सातवें वेतनमान के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई

  • इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए Recruitment लिंक पर जाएं।
  • Online Recruitment Application के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई सारी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करें। 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी हुए-13 नवंबर, 2021
  • फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट- 2 दिसंबर, 2021

इन पोस्टों के लिए भर्तियां

  • प्रोफेसर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 01 पोस्ट
  • एसोसिएट प्रोफेसर इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 3 पोस्ट
  • असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर इंजीनियर- 07 पोस्ट
  • ज्वाइंटर असिस्टेंट डायरेक्टर- 03 पोस्ट
  • डिप्टी डायरेक्टर- 06 पोस्ट
  • सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ माइन इन इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस- 08 पोस्ट

कौन कर सकता है अप्लाई
प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 53 साल होनी चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आयु 35 वर्ष। ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  Government Job: SBI SO पोस्ट के लिए इस तरह होगी सिलेक्शन प्रोसेस, गलत जवाब पर कटेंगे मार्क्स

WCL Recruitment 2021: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंफर वैकेंसी, 35 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई