JoSAA Round 1 Result 2026 जारी हो गया है, क्या आपको सीट मिली? अगर सीट मिली है, तो क्या करना चाहिए? JoSAA राउंड 1 की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख क्या है? अगर राउंड 1 में कोई सीट नहीं मिली तो आगे क्या करना होगा?

JoSAA Seat Allotment Result: अगर आपने इस साल जेईई मेन (JEE Main) या जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) क्लियर किया है और देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (IIT, NIT, IIIT या GFTI) में एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन सबसे बड़ा है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाना होगा। चाहे आपको आपकी पसंद की सीट मिली हो, न मिली हो, या फिर कोई सीट मिली ही न हो,आपको तुरंत कुछ जरूरी स्टेप्स उठाने होंगे, वरना अच्छी रैंक होने के बाद भी आप काउंसलिंग की रेस से बाहर हो सकते हैं। आइए जानते हैं आपको आगे क्या करना है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

JoSAA Round 1 Result: सबसे पहले ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले josaa.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • आपके स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपकी रैंक के हिसाब से आपको कौन सा कॉलेज और कौन सी ब्रांच मिली है।
  • इस पेज का एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर जरूर रख लें।

JoSAA काउंटलिंग में सीट मिल गई? तो इन 3 ऑप्शंस को अच्छी तरह समझें

Freeze (फ्रीज)

जैसे ही आपको कोई सीट अलॉट होती है, कंप्यूटर आपके सामने तीन विकल्प रखेगा। इनमें से कोई एक चुनना आपके लिए अनिवार्य है। इसमें पहला फ्रीज है। इसका मतलब है कि आप मिली हुई सीट और कॉलेज से पूरी तरह खुश हैं। अब आपको आगे के किसी राउंड में नहीं जाना। आप इस सीट को लॉक कर रहे हैं।

Float (फ्लोट)

इसका मतलब है कि आप अभी मिली सीट को अपने पास सुरक्षित रख रहे हैं, लेकिन आप देखना चाहते हैं कि अगले राउंड में इससे बेहतर कॉलेज या ब्रांच मिल सकती है या नहीं। अगर अगले राउंड में बेहतर चॉइस मिली, तो यह पुरानी सीट अपने आप छूट जाएगी।

Slide (स्लाइड)

इसका मतलब है कि आपको जो कॉलेज मिला है, आप उसी कॉलेज में रहना चाहते हैं, लेकिन आपकी इच्छा उसी सेम कॉलेज के अंदर किसी बेहतर ब्रांच (जैसे मैकेनिकल से कंप्यूटर साइंस) में जाने की है।

ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस वाला स्टेप सबसे जरूरी है

सीट मिलने के बाद सिर्फ ऑप्शन चुनना काफी नहीं है। आपको ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी, जिसकी आखिरी तारीख 26 जून 2026 है। इसमें आपको अपनी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जेईई एडमिट कार्ड, मेडिकल सर्टिफिकेट और कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीट एक्सेप्टेंस फीस (SAF) जमा करना होगा। जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए यह फीस ₹30,000 है और रिजर्व्ड कैटेगरी (SC, ST, PwD) के लिए ₹15,000 है। अगर आपने 26 जून की शाम 5 बजे तक यह फीस जमा नहीं की, तो आपकी मिली हुई सीट तुरंत कैंसिल हो जाएगी और आप आगे के किसी भी काउंसलिंग राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

JoSAA काउंटलिंग में सीट नहीं मिली, तो क्या करें?

अगर राउंड 1 में आपको कोई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ है, तो बिल्कुल घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको पहले राउंड में कोई फीस नहीं भरनी है और न ही कोई डॉक्यूमेंट अपलोड करना है। आप सीधे अगले राउंड (Round 2) के अलॉटमेंट का इंतजार करें। जैसे-जैसे ऊपर के रैंक वाले छात्र अपनी सीटें छोड़ेंगे या आईआईटी की तरफ शिफ्ट होंगे, नीचे की रैंक वाले छात्रों को सीटें मिलना शुरू हो जाएंगी।

रिजल्ट देखने के बाद ये 5 काम जरूर करें

  1. रिजल्ट देखने के बाद कॉलेज, ब्रांच और अलॉटमेंट स्टेटस का स्क्रीनशॉट या PDF सेव कर लें। भविष्य में किसी भी समस्या की स्थिति में यह काम आएगा।
  2. जल्दबाजी में कोई विकल्प न चुनें। अगर बेहतर कॉलेज की उम्मीद है तो Float, उसी कॉलेज में बेहतर ब्रांच चाहिए तो Slide और पूरी तरह संतुष्ट हैं तो Freeze चुनें।
  3. 10वीं-12वीं की मार्कशीट, JEE एडमिट कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेज एक फोल्डर में रख लें। बाद में दस्तावेज खोजने में समय बर्बाद नहीं होगा।
  4. अगर सीट मिली है तो फीस जमा करने की तैयारी तुरंत कर लें। आखिरी तारीख का इंतजार करने से सर्वर या पेमेंट संबंधी परेशानी हो सकती है।
  5. अगर मनपसंद कॉलेज नहीं मिला है तो घबराएं नहीं। पिछले साल की कटऑफ और अपनी रैंक देखकर अगले राउंड में अपग्रेड की संभावना समझें।

JoSAA काउंटलिंग की जरूरी तारीखें

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 13 जून 2026

ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस पेमेंट- 13 जून से 26 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)

डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी कमियों का जवाब देना- 26 जून 2026 तक