मार्कशीट में कैंडिडेट्स का नाम और स्पेलिंग होगी। इसके साथ ही स्कूल, टोटल नंबर, ग्रेड, एग्जाम देने का साल, माता-पिता का नाम, पर्सेंटेज, रोल नंबर, पास और फेल का स्टेट्स समेत कई जानकारी होंगी।

करियर डेस्क. महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास के रिजल्ट (maharashtra board ssc 10th result 2022) शुक्रवार को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ( ssc 10th result 2022) कैंडिडेट्स ऑनलाइन के माध्यम से अपने मार्क्स भी दिख सकेंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को स्कोरकार्ड भी मिलेगा। बोर्ड के द्वारा जब तक मार्कशीट जारी नहीं कि जाएगी तब तक कैंडिडेट्स इंटरनेट से निकाली गई मार्कशीट से हायर एजुकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मार्कशीट मिलने के बाद कैंडिडेट्स को कई बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं क्या। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के करीब दो सप्ताह बाद स्कूलों को मार्कशीट भेज दी जाएगी। कैंडिडेट्स को अपनी मार्कशीट लेने के लिए बाद जारी कि गई मार्कशीट में कई बातों को ध्यान से देखना होगा। 

मार्कशीट में कैंडिडेट्स का नाम और स्पेलिंग होगी। इसके साथ ही स्कूल, टोटल नंबर, ग्रेड, एग्जाम देने का साल, माता-पिता का नाम, पर्सेंटेज, रोल नंबर, पास और फेल का स्टेट्स समेत कई जानकारी होंगी। मार्कशीट मिलने के बाद कैंडिडेट्स इन बातों पर गौर करके देख लें कि इसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। अगर किसी कैंडिडेट्स की मार्कशीट में कोई दिक्कत है तो कैंडिडेट्स बोर्ड से संपर्क करके उस दिक्कत को दूर कर सकते हैं। 

बीते पांच साल में कैसा रहा बोर्ड का रिजल्ट
कोविड के कारण महाराष्ट्र बोर्ड ने 2021 में एग्जाम का आयोजन नहीं किया था। जिस कारण इस साल बोर्ड का रिजल्ट 99.95 फीसदी। 2020 में बोर्ड का रिजल्ट 95.30 फीसदी।
2019 में बोर्ड का रिजल्ट 77.10 फीसदी।
2018 में बोर्ड का रिजल्ट 89.41 फीसदी।
2017 में बोर्ड का रिजल्ट 88.07 फीसदी।

इसे भी पढ़ें- SSC Result 2022: इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले मिलेगा 10वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट भी मार्क्स देखने की सुविधा

Maharashtra SSC Result 2022: जारी हुआ 10वीं क्लास का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, 96.94 फीसदी छात्र पास