MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 Time: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (HSC) रिजल्ट 2026, 2 मई को जारी होगा। जानें रिजल्ट की घोषणा कितने बजे होगा, रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका क्या है और सबसे पहले डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट SMS से कैसे देखें और DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। पूरी डिटेल।
Maharashtra HSC Result 2026 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (HSC) के छात्रों के लिए आज अहम दिन है। Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education 2 मई को यानी आज महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी कर रहा है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद परीक्षा दे चुके लाखों स्टूडेंट्स अब अपने नतीजे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। जानिए महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट की घोषणा 2 मई को कितने बजे होगी, Maharashtra Board 12th Result 2026 जारी होने के बाद आसानी से अपना रिजल्ट सबसे पहले कहां-कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक कहां मिलेगा और Maharashtra Board 12th मार्कशीट डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका क्या है? कौन-कौन सी बेवसाइट के माध्यम से छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं, साथ ही जानिए वेबसाइट स्लो हो तो मोबाइल एसएमएस से रिजल्ट कैसे चेक करें, पूरी डिटेल नीचे पढ़ें।

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 Direct Link
MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 Direct Link 2
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 2 मई को कितने बजे आएगा?
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 2 मई, शनिवार को दोपहर 1 बजे की जाएगी जबकि ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार रिजल्ट लिंक 12 बजे एक्टिव हो जाएगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 11 बजे से ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखें, रिजल्ट लिंक कभी भी एक्टिव हो सकता है। हालांकि उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होने के बाद ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगी। प्रेस कांन्फ्रेंस की शुरुआत 11 बजे से होनी है।
कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026
इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थीं। एग्जाम दो शिफ्ट में हुआ था। सुबह- 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर- 3 बजे से 5 बजे तक।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 सबसे पहले कहां देखें?
रिजल्ट जारी होते ही आप इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक सबसे पहले इन्हीं ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव होगा-
- mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
- hscresult.mkcl.org
- results.digilocker.gov.in
कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- “HSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर और मां का पहला नाम डालें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
SMS से भी चेक कर सकते हैं महाराष्ट्र HSC Result 2026
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो SMS का ऑप्शन भी काम आएगा-
- मैसेज टाइप करें: MHHSC SeatNumber
- भेजें: 57766 पर
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा।
वेबसाइट स्लो हो जाए तो क्या करें?
रिजल्ट के समय साइट हैंग होना आम बात है। ऐसे में घबराएं नहीं-
- ब्राउजर का कैश क्लियर करें।
- अलग-अलग वेबसाइट्स खोलकर रखें।
- थोड़ी देर बाद फिर कोशिश करें।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए क्या जरूरी है?
- सीट नंबर (हॉल टिकट से मिलेगा)
- मां का पहला नाम
- अगर मां का नाम नहीं भरा था, तो “XYZ” डालकर भी ट्राय कर सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: पासिंग मार्क्स क्या है?
- हर विषय में कम से कम 35% अंक जरूरी है।
- थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है।
- फेल होने पर जून में सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: क्या आएगी टॉपर्स लिस्ट?
नहीं, महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स की सूची जारी नहीं करता। इसका मकसद छात्रों पर बेवजह का दबाव कम करना है।
ऑनलाइन मार्कशीट कितनी मान्य?
ऑनलाइन मार्कशीट सिर्फ प्रोविजनल होती है। एडमिशन की शुरुआत में मान्य हो सकती है, लेकिन बाद में ऑरिजिनल मार्कशीट जरूरी होगी। ऑरिजिनल मार्कशीट छात्रों को अपने स्कूल से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद मिलेगी।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं मार्कशीट DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें?
डिजिटल मार्कशीट पाने का सबसे आसान तरीका&
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल/आधार से लॉगिन करें।
- “Education” सेक्शन में जाएं।
- Maharashtra Board चुनें।
- Class 12 Marksheet डाउनलोड करें।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026% पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?
- 2025 में कुल पास प्रतिशत: 91.88%
- लड़कियां: 94.54%
- लड़के: 89.51%


