Maharashtra 12th Result 2026 Time: महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026 आज जारी होने जा रहा है। इस रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल करीब 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स कर रहे हैं। हालांकि रिजल्ट टाइम को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है, जानिए महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 12 बजे या 1 बजे कब जारी होगा। जानिए लेटेस्ट अपडेट।
Maharashtra HSC Result 2026 Time: महाराष्ट्र बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 12वीं (HSC) रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रिजल्ट टाइम को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसे में छात्र जानना चाहते हैं कि आखिर महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट कितने बजे आयेगा, 12 बजे या 1 बजे? जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा 12 बजे या 1 बजे?
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड आज यानी 2 मई को HSC रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे शुरू होगी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित होगा। लेकिन वेबसाइट पर 12 बजे का टाइम दिया गया है। यही वजह है कि स्टूडेंट्स के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। अभी तक बोर्ड ने इस पर कोई साफ बयान नहीं दिया है। ऐसे में सलाह यही है कि छात्र अपना महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए 11 बजे से ही तैयार रहें।
Maharashtra Board 12th Result 2026 Direct Link
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-
- mahahsscboard.in
- mahresult.nic.in
- hscresult.mahahsscboard.in
- hscresult.mkcl.org
- DigiLocker (results.digilocker.gov.in)
स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स डालकर रिजल्ट चेक करना होगा।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मार्कशीट में क्या होगा?
ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट में आपको ये जानकारी मिलेगी-
- सभी विषयों के अंक
- कुल मार्क्स
- पास/फेल स्टेटस
- छात्र ध्यान रखें: यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी, यानी असली मार्कशीट आपको स्कूल से मिलेगी।
कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026?
महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के कई डिवीजनों में हुई, जैसे-
पुणे
मुंबई
नागपुर
नासिक
कोल्हापुर
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: पिछले सालों का पास प्रतिशत कैसा रहा?
हर साल रिजल्ट का ट्रेंड भी स्टूडेंट्स के लिए अहम होता है। देखिए पिछले कुछ सालों का पास प्रतिशत-
- 2025: 91.88%
- 2024: 93.37%
- 2023: 91.25%
- 2022: 94.22%
- 2021: 99.63% (कोविड के कारण)
- 2020: 90.66%


