MHT CET 2026 Final Merit List Direct Link: MHT CET 2026 Final Merit List आज जारी होने जा रही है। यहां चेक करें अपनी रैंक, मेरिट स्टेटस और CAP Round 1 काउंसलिंग की तारीखों समेत पूरी डिटेल।

MHT CET 2026 Final Merit List: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। महाराष्ट्र CET सेल आज 27 जुलाई 2026 को MHT CET 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर रहा है। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में BE और BTech एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उम्मीदवारों के लिए यह रैंक बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर CAP (Centralised Admission Process) के दौरान सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने से पहले CET सेल ने प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां और शिकायतें मांगी गई थीं। प्राप्त शिकायतों और दस्तावेजों की जांच के बाद अब अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें, ताकि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए।

MHT CET 2026 Final Merit List में क्या-क्या जानकारी होगी?

फाइनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार की जरूरी जानकारी शामिल होगी। इसमें छात्र का नाम, कैटेगरी, एप्लीकेशन नंबर, CET रैंक और परसेंटाइल जैसी डिटेल्स दी जाएंगी। यही फाइनल रैंक आगे होने वाले CAP राउंड में कॉलेज और ब्रांच चुनने के लिए आधार बनेगी। सीट अलॉटमेंट केवल रैंक के आधार पर नहीं होगा, बल्कि उम्मीदवार की कैटेगरी, आरक्षण नियम, उपलब्ध सीटों और ऑप्शन फॉर्म में भरी गई कॉलेज प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- ऑफर लेटर मिला, पुरानी नौकरी छोड़ी... जॉइनिंग के दूसरे दिन कंपनी ने निकाला, वजह ने खड़े किए बड़े सवाल

MHT CET 2026 फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपना फाइनल मेरिट स्टेटस ऑनलाइन पोर्टल के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले MHT CET CAP की आधिकारिक वेबसाइट fe2026.mahacet.org पर जाएं।
  • BE/BTech CAP 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • Final MHT CET 2026 Merit List Status लिंक को ओपन करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर अपनी फाइनल रैंक और मेरिट स्टेटस चेक करें।
  • इसके अलावा उम्मीदवार जारी की गई PDF मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसमें अपना नाम या एप्लीकेशन नंबर सर्च कर सकते हैं।

MHT CET 2026 Merit List Direct Link

MHT CET 2026 CAP राउंड 1 की प्रक्रिया कब शुरू होगी?

  • फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को कॉलेज चॉइस भरने का मौका मिलेगा। CAP Round 1 के लिए ऑप्शन फॉर्म 28 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन जमा और कन्फर्म किया जा सकेगा।
  • इसके बाद 2 अगस्त 2026 को CAP Round 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 के बीच सीट स्वीकार करनी होगी और संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ये भी पढ़ें- सख्त सज़ा, तेज़ी से सुनवाई और कड़े नियम: जानिए नए एग्ज़ाम बिल में क्या हैं वो 6 बड़े बदलाव?

MHT CET Merit List में टाई होने पर कैसे होगा रैंक का फैसला?

अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो CET सेल टाई-ब्रेकिंग नियमों के अनुसार रैंक तय करेगा। सबसे पहले मैथ्स में ज्यादा अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। इसके बाद फिजिक्स और कैमेस्ट्री के स्कोर देखे जाएंगे। अगर फिर भी बराबरी रहती है तो 12वीं बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स, मैथ्स और कैमेस्ट्री के कुल प्रतिशत, मैथ्स के अंक, फिजिक्स के अंक और कुल प्रतिशत के आधार पर रैंक निर्धारित की जाएगी।

MHT CET कैंडिडेट्स के लिए जरूरी सलाह

MHT CET 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी रैंक, कैटेगरी और अन्य जानकारियां तुरंत जांच लेनी चाहिए। कॉलेज चॉइस भरते समय अपनी रैंक, पिछले वर्षों के कटऑफ और पसंदीदा ब्रांच को ध्यान में रखकर विकल्प चुनना बेहतर रहेगा, क्योंकि CAP सीट अलॉटमेंट इसी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।