NEET PG 2026 City Intimation Slip Date: NEET PG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 11 अगस्त को जारी होगी। जानें कैसे डाउनलोड करें, इसमें क्या जानकारी मिलेगी और Admit Card कब जारी होगा।
NEET PG 2026 City Intimation Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 11 अगस्त 2026 को NEET PG परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। इस साल NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जानी है। जानिए NEET PG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें, उसमें क्या-क्या डिटेल मिलेगा और एडमिट कार्ड कब आएगा?
NEET PG City Slip 2026 में क्या मिलेगा?
सिटी इंटिमेशन स्लिप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले यह पता चल जाएगा कि उनका NEET PG 2026 Exam City कौन सा है। इससे बाहर से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थी समय रहते यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकेंगे। इस स्लिप में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय तथा आवंटित परीक्षा शहर जैसी जानकारियां दी जाएंगी।
NEET PG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को NBEMS की वेबसाइट पर जाकर Examination सेक्शन में NEET-PG का विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद NEET PG पेज पर उपलब्ध एप्लीकेशन लिंक के जरिए लॉगिन करना होगा।
- जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए।
सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें
उम्मीदवारों को यह अंतर जरूर समझ लेना चाहिए कि NEET PG City Intimation Slip और Admit Card अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स हैं। सिटी स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देती है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता जरूरी नहीं होता।
कब आयेगा NEET PG Admit Card 2026?
NBEMS के शेड्यूल के मुताबिक NEET PG Admit Card 2026 को 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इसी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र का पूरा पता और जरूरी परीक्षा संबंधी निर्देश मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- जॉब थी लेकिन कोई करने को तैयार नहीं! HR की बात सुनकर खिसक गई पैरों तले जमीन
सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
- सिटी स्लिप जारी होने के बाद सबसे पहले अपना Exam City चेक करें।
- अगर परीक्षा शहर आपके मौजूदा स्थान से अलग है, तो यात्रा की योजना पहले से बना लेना बेहतर होगा।
- इसके बाद 27 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी होने पर उसमें दिए गए एग्जाम सेंटर एड्रेस और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से चेक करें।
- परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को NEET PG Admit Card और वैध फोटो आईडी साथ लेकर जाना होगा। केवल City Intimation Slip के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें- CEO Hiring Story: 50 हज़ार ज़्यादा सैलरी मांगी, लैपटॉप लिया और गायब हो गई नई कर्मचारी!
NEET PG 2026 की जरूरी तारीखें
- City Intimation Slip: 11 अगस्त 2026
- Admit Card: 27 अगस्त 2026
- NEET PG Exam: 30 अगस्त 2026
इसलिए अभी उम्मीदवारों का पहला काम परीक्षा शहर की जानकारी देखना और आगे की यात्रा की तैयारी करना है। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी होते ही केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम दोबारा चेक करना जरूरी होगा।
