कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मैट्रिक और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा।  

करियर डेस्क. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका है। खासकर उन कैंडिडेट्स के लिए जो रेलवे में जॉब करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (South East Central Railway, SECR) ने अप्रेंटिस पोस्ट की वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 1033 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन पदों के लिए भर्ती प्रोसेस 25 अप्रैल से शुरू है। कैंडिडेट्स 24 मई तक इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि लास्ट जेट के बाद मिले फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1033 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए डीआरएम ऑफिस, रायपुर डिवीजन के लिए 696 पद और वैगन रिपेयर शॉप के लिए 337 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के लिए कुछ क्राइटेरिया तय किए गए हैं। इसे पूरा करने वाले कैंडिडेट्स ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
  • 10वीं क्लास में कैंडिडेट्स के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए।
  • इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। 

नोटिफिकेशन देखें
इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। इसके साथ ही भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मैट्रिक और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस एग्जाम के लिए रेलवे के द्वारा किसी भी तरह का रिटेन एग्जाम नहीं लिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- इन नौकरियों के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, कहीं सोने के लिए तो कहीं खाने के लिए मिलती है मोटी सैलरी

इसे भी पढ़ें- SBI में कई पदों पर निकली बंपर भर्तियां, अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स