How to Check RTE Rajasthan Admission Result 2026: राजस्थान RTE लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जानें कैसे सेकेंड्स में चेक करें कि आपके बच्चे को फ्री प्राइवेट स्कूल में एडमिशन मिला या नहीं। यहां देखें पूरा प्रोसेस, डायरेक्ट लिंक और जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट।

Rajasthan RTE Admission Lottery Result 2026: राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का रास्ता तय करने वाली RTE एडमिशन लॉटरी 2026-27 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस बार रिकॉर्ड 6.34 लाख आवेदन आए थे, जिससे साफ है कि अच्छी शिक्षा पाने की चाहत अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है। अब माता-पिता के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनके बच्चे का नाम लॉटरी में आया है या नहीं? अच्छी बात यह है कि रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है और घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में इसे देखा जा सकता है। जानिए Rajasthan RTE Admission Lottery Result रिजल्ट कैसे चेक करें और अगर बच्चे का चयन हो गया है तो आगे क्या करना होगा।

क्या है RTE एडमिशन और क्यों होता है इतना क्रेज?

दरअसल Right to Education (RTE) कानून के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटें गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इन सीटों पर बच्चों को पूरी तरह मुफ्त शिक्षा मिलती है। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में माता-पिता आवेदन करते हैं। इस बार भी आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक चली थी। आवेदन करते समय अभिभावकों को अपने इलाके के पांच स्कूलों तक का विकल्प चुनने की सुविधा दी गई थी।

Rajasthan RTE Admission Lottery Result कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किसी खास स्कूल में किन-किन बच्चों का चयन हुआ है, तो नीचे दिए गए आसान तरीके से चेक करें-

  • सबसे पहले RTE राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Centralized Lottery Result- School Wise” या “School Admission Status” का लिंक दिखाई देगा।
  • अब यहां “By School Location” वाला विकल्प चुनें।
  • इसके बाद क्रम से जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत या नगर निकाय, गांव/वार्ड और स्कूल का नाम चुनना होगा।
  • कैप्चा भरकर सर्च पर क्लिक करते ही उस स्कूल में चयनित छात्रों की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। यहां आप अपने बच्चे का नाम या आवेदन नंबर ढूंढ सकते हैं।

क्या सीधे अपने बच्चे का रिजल्ट भी देखा जा सकता है?

  • अगर लंबी लिस्ट में नाम ढूंढना नहीं चाहते तो एक आसान तरीका भी है।
  • इसके लिए उसी वेबसाइट पर जाकर “Student Online Application and Reporting” लिंक खोलें।
  • अब बच्चे का एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करते ही स्क्रीन पर तुरंत पता चल जाएगा कि बच्चे को किस स्कूल में सीट मिली है या नहीं।

अगर बच्चे का नाम आ गया तो आगे क्या करना होगा?

  • लॉटरी में चयन हो जाना अच्छी खबर जरूर है, लेकिन यही अंतिम स्टेप नहीं है। सीट पक्की करने के लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
  • सबसे पहले अभिभावकों को बच्चे के साथ अलॉट हुए स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा। जानकारी के मुताबिक पहली लिस्ट के लिए रिपोर्टिंग की तारीख 13 मार्च से 21 मार्च 2026 तक रह सकती है।
  • रिपोर्टिंग के समय स्कूल में ऑरिजनल डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। इसमें आमतौर पर ये कागजात मांगे जाते हैं-
  1. आय प्रमाण पत्र (आमदनी 2.5 लाख से कम)
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. जन्म प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  5. बीपीएल कार्ड (यदि लागू हो)

अगर सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो स्कूल पोर्टल पर एडमिशन कन्फर्म कर देगा और बच्चे की सीट फाइनल हो जाएगी।

आखिर क्यों जरूरी है स्कूल में जल्दी रिपोर्ट करना?

अक्सर देखा जाता है कि कई अभिभावक समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते। ऐसी स्थिति में सीट खाली मानी जा सकती है और बाद में दूसरी लिस्ट जारी की जा सकती है। इसलिए अगर बच्चे का नाम लॉटरी में आया है तो समय पर स्कूल जाकर सभी दस्तावेज जमा करना बेहद जरूरी है। तभी 2026-27 सत्र के लिए बच्चे की मुफ्त पढ़ाई सुनिश्चित हो पाएगी।