रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों में इस त्योहार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस साल इसके मुहूर्त को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। ज्योतिष के अनुसार, 11 अगस्त 2022 को पूर्णिमा तिथि 10 बजकर 37 मिनट से 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक मुहूर्त रहेगा।

करियर डेस्क : आज भाई-बहनों के प्यार वाला त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। भाई बहन को उनकी मनपसंद का गिफ्ट देकर साथ निभाने का वचन दे रहे हैं। लेकिन हर साल जिस राखी फेस्टिवल को आप सेलीब्रेट करते हैं, उसके बारें में कितना जानते हैं आप? सोच रहे होंगे कि ये कैसा सवाल है? लेकिन सच यही है कि रक्षाबंधन को लेकर कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब शायद ही आपके पास भी हो। अगर आपको लग रहा कि आप इस त्योहार को बहुत अच्छे से जानते हैं तो 10 सवालों का जवाब देकर चेक कर लीजिए अपना जनरल नॉलेज...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल-. हिंदू कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधन किस तिथि को मनाया जाता है?
A. श्रवण शुद्ध दशमी
B. श्रावण मास की पूर्णिमा
C. श्रवण कृष्ण एकादशी
D. श्रवण मास अमावस्या

जवाब- B. श्रावण मास की पूर्णिमा

सवाल- रक्षाबंधन की शुरुआत कब से हुई थी?
A. द्रौपदी ने श्रीकृष्ण की कटे उंगली से निकलते खून को रोकने अपने पल्लू का टुकड़ा बांधा था
B. माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी
C. इनमे से कोई भी नहीं
D. A और B दोनों सही हैं

जवाब- B. माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी

सवाल- रक्षाबंधन की सबसे प्राचीन प्रार्थना का जिक्र किस हिंदू पुराण में है?
A. विष्णु पुराण
B. भागवत पुराण
C. ब्रह्माण्ड पुराण
D. स्कंद पुराण

जवाब- A. विष्णु पुराण

सवाल- रक्षाबंधन के दिन यानी श्रावण मास पूर्णिमा तिथि को किस तीर्थ का समापन होता है?
A. केदारनाथ
B. अमरनाथ
C. सोमनाथ
D. बद्रीनाथ 

जवाब- B. अमरनाथ

सवाल- किस हिंदू रानी ने मुगल शासक हुमायूं को पहली बार राखी बांधी थी?
A. रानी दुर्गावती
B. रानी विजया देवी
C. रानी कर्णावती
D. रानी यशोधरा

जवाब- C. रानी कर्णावती

सवाल- निम्नलिखित में से किस त्योहार से रक्षाबंधन का संबंध है?
A. भाई टीका
B. भाई दूज
C. समा चाकेवा 
D. ऊपर से सभी

जवाब- D. ऊपर से सभी

सवाल- संस्कृत भाषा में रक्षाबंधन का अर्थ क्या है?
A. दायित्व का बंधन 
B. देखभाल का बंधन
C. सुरक्षा का बंधन
D. ऊपर से सभी

जवाब- D. ऊपर से सभी

सवाल- रक्षा बंधन के दिन तमिलनाडु में मनाया जाने वाला त्योहार?
A. जनाई पूर्णिमा
B. पोंगल 
C. ऋषितरपानी
D. अवनि अवित्तम

जवाब- D. अवनि अवित्तम

सवाल- रक्षाबंधन के दिन भारत के किस राज्य में नारली पूर्णिमा मनाता है?
A. मध्यप्रदेश
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. तमिलनाडु

जवाब- B. महाराष्ट्र

सवाल- रक्षाबंधन को पड़ोसी देश नेपाल में किस रूप में मनाते हैं?
A. गुरु पूर्णिमा
B. कजरिया पूर्णिमा
C. पूर्णिमा
D. जानै पूर्णिमा

जवाब- D. जानै पूर्णिमा

इसे भी पढ़ें
रक्षाबंधन स्पेशल: चार भाई-बहन और सभी IAS-IPS, इस तरह सेलीब्रेट करते हैं राखी फेस्टिवल

Raksha Bandhan 2022: इन 7 चीजों के बिना अधूरी है रक्षाबंधन की थाली