RBSE Rajasthan Board Class 12 Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की डेट आ गई है। रिजल्ट की घोषणा कल, 31 मार्च को 10 बजे होगी। परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए राजस्थान बोर्ड बारहवीं आर्ट्स, साइसं, कॉमर्स रिजल्ट 2026 लेटेस्ट अपडेट।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Latest Updates: राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। Board of Secondary Education Rajasthan (RBSE) कल, 31 मार्च को सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट कल 31 मार्च, मंगलवार को सुबह 10 बजे जारी होगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रिजल्ट घोषित करेंगे। जिसके बाद रिजल्ट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इस दौरान बोर्ड के प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ और सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ भी बोर्ड कार्यालय से कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस साल 8 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने की संभावना है। इसलिए छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखना चाहिए। जानिए राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें।

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: कब आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड की ओर से RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करते समय संकेत दिए गए थे कि 12वीं रिजल्ट की घोषणा 31 मार्च से पहले की जा सकती है। अब साफ कर दिया गया है कि RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कल, 31 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।

कहां चेक करें राजस्थान बोर्ड बारहवीं रिजल्ट 2026?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन प्लेटफॉर्म पर अपना स्कोर देख सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • वैकल्पिक वेबसाइट: rajresults.nic.in

सलाह: रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें या थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें।

कैसे चेक करें RBSE 12th Result 2026?

रिजल्ट चेक करने का तरीका बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in ओपन करें।
  • “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • तुरंत डाउनलोड और प्रिंट जरूर लें।

RBSE 12th Result 2026 Direct Link

इस साल कितने स्टूडेंट्स ने दी थी राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026?

इस साल RBSE 12वीं परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली और एक ही शिफ्ट (सुबह 8:30 से 11:45) में आयोजित की गई।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी करने जा रहा है। इससे छात्रों को अलग-अलग तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आने से पहले ये तैयारी कर लें छात्र

  • अपना रोल नंबर तैयार रखें।
  • इंटरनेट कनेक्शन सही रखें।
  • सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
  • फर्जी नोटिस और वायरल मैसेज से बचें।