RBSE Rajasthan Board Class 5 8 Result 2026: राजस्थान स्कूल ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से आज, 24 मार्च को पांचवीं और आठवीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। 5वीं-8वीं रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर 1 बजे होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।

RBSE Rajasthan Board Class 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के 5वीं और 8वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। राजस्थान स्कूल ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से आज, 24 मार्च को पांचवीं और आठवीं क्लास का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। राज्य में कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे 10वीं बोर्ड रिजल्ट के साथ ही जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहले ही इसकी जानकारी दे चुके हैं, साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला है। जिसमें कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने के बारे में बताया गया है। जानिए रिजल्ट की घोषणा होने के बाद राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 कहां और कैसे चेक करें।

आज कितने बजे आयेगा RBSE 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2026 कहां चेक करें?

अगर आप सोच रहे हैं कि रिजल्ट कितने बजे और कहां मिलेगा, तो ध्यान रखें कि रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे होगी। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे RBSE की मुख्य वेबसाइट पर नहीं, बल्कि शाला दर्पण पोर्टल पर जारी होते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- rajshaladarpan.rajasthan.gov.in है। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board Class 5th 8th Result 2026 Direct Link

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट देखने से पहले ये डिटेल्स अपने पास तैयार रखें-

  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर (अगर मांगा जाए)
  • इन डिटेल्स की मदद से आप कुछ ही सेकंड में अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026?

  • सबसे पहले शाला दर्पण की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 5वीं या 8वीं रिजल्ट का लिंक चुनें।
  • अपना रोल नंबर डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव कर लें।

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की मार्कशीट कब मिलेगी?

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद असली मार्कशीट कुछ दिनों बाद मिलेगी। छात्र अपनी हार्ड कॉपी अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

पिछले साल कैसा रहा था राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट?

पिछले साल कक्षा 5वीं का रिजल्ट काफी शानदार रहा था। कुल पास प्रतिशत करीब 97.30% रहा खास बात यह है कि 5वीं में किसी छात्र को फेल नहीं किया जाता, सभी को अगली क्लास में प्रमोट किया जाता है। इस लिए इस कक्षा में किसी भी छात्र के फेल होने का डर नहीं होता।

RBSE Class 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट में क्या-क्या होगा?

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 मार्कशीट में ये डिटेल्स रहेंगे-

  • स्टूडेंट का नाम
  • रोल नंबर
  • मां और पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
  • टोटल मार्क्स
  • ग्रेड/ प्रतिशत
  • पास स्टेटस

राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जारी किए जाने को लेकर शिक्षा मंत्री का ट्वीट नीचे देखें-

Scroll to load tweet…