Who is AI Researcher Rishabh Agrawal: IIT बॉम्बे के ऋषभ अग्रवाल ने Meta के बड़े ऑफर पर बड़ा खुलासा किया। जानिए Periodic Labs, उनके करियर और वायरल पोस्ट की पूरी कहानी।

Viral Post, Rishabh Agrawal Meta: सोशल मीडिया पर इन दिनों AI रिसर्चर ऋषभ अग्रवाल का नाम तेजी से चर्चा में है। इसकी वजह एक वायरल पोस्ट है, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने Meta की बेहद आकर्षक नौकरी छोड़कर AI स्टार्टअप पीरियॉडिक लैब्स (Periodic Labs) को चुना। इस पोस्ट पर अरबपति कारोबारी निकेश अरोड़ा की प्रतिक्रिया भी आई, जिसने इस चर्चा को और तेज कर दिया। खास बात यह रही कि वायरल पोस्ट पर खुद ऋषभ अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी और एक अहम बात साफ कर दी।

वायरल पोस्ट में क्या कहा गया?

वायरल पोस्ट के मुताबिक, ऋषभ अग्रवाल ने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया और इसके बाद दुनिया की कई प्रतिष्ठित AI रिसर्च लैब्स में काम किया। पोस्ट में बताया गया कि उन्होंने Google Brain, DeepMind, Waymo और Meta Superintelligence Labs जैसी संस्थाओं में रिसर्च की है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि Meta में करीब पांच महीने काम करने के बाद उन्हें सालाना लगभग 9.5 करोड़ रुपये के पैकेज की पेशकश हुई, लेकिन उन्होंने यह ऑफर स्वीकार करने के बजाय Periodic Labs के सह-संस्थापक के रूप में नई शुरुआत करने का फैसला किया।

Meta के ऑफर पर खुद ऋषभ अग्रवाल ने क्या कहा?

वायरल पोस्ट में यह भी लिखा गया था कि Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर 10 लाख डॉलर का ऑफर दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋषभ अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि Meta की ओर से मिला ऑफर 10 लाख डॉलर से भी करीब दस गुना बड़ा था। उन्होंने यह बात मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ शेयर की। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में किए गए बाकी दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की। नीचे देखें वायरल पोस्ट-

Scroll to load tweet…

Periodic Labs क्या बना रही है?

पोस्ट के अनुसार, Periodic Labs अगली पीढ़ी की AI तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य ऐसा AI Scientist डेवलप करना है, जो वास्तविक वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए नई परिकल्पनाएं तैयार कर सके। इसका इस्तेमाल नए पदार्थ, नई दवाओं और विज्ञान के नए सिद्धांतों की खोज जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि इस स्टार्टअप को Nvidia और Jeff Bezos का समर्थन प्राप्त है।

निकेश अरोड़ा की एक प्रतिक्रिया ने बढ़ाई चर्चा

वायरल पोस्ट पर टेक इंडस्ट्री के चर्चित नाम और अरबपति उद्यमी निकेश अरोड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे-"Love it!"। उनकी यह छोटी-सी टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गई।

कौन हैं ऋषभ अग्रवाल?

ऋषभ अग्रवाल ने IIT बॉम्बे से बीटेक करने के बाद Mila- Quebec Artificial Intelligence Institute से पीएचडी पूरी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई स्थित Saavn में इंटर्नशिप से की। इसके बाद Google, DeepMind, Waymo और Meta जैसी वैश्विक AI कंपनियों में रिसर्च से जुड़े रहे। वर्ष 2025 में Meta से जुड़ने के बाद करीब पांच महीने में उन्होंने नई राह चुनी और अब Periodic Labs के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं। AI रिसर्च की दुनिया में उनका अनुभव और स्टार्टअप की ओर उनका कदम फिलहाल टेक समुदाय के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।