रेलवे भर्ती बोर्ड यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप डी के रिजल्ट का स्कोर बोर्ड जारी कर दिया है। अब चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसकी डिटेल आरआरबी की आधिरिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। 

करियर डेस्क। रेलवे के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने वाले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने आरआरबी ग्रुप डी परिणाम स्कोर बोर्ड (RRB Group D Result Score board) जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवार ग्रुप डी के लिए स्कोर बोर्ड आरआरबी की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन स्टेप्स को फॉलो कर ग्रुप डी रिजल्ट स्कोर बोर्ड को चेक और डाउनलोड करें- 

  • स्टेप 1- चयनित उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • स्टेप 2- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए आरआरबी ग्रुप डी स्कोर बोर्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 3- यहां दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल में डिटेल भरें। 
  • स्टेप 4- उम्मीदवार अपना आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें। 
  • स्टेप 5- भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव करें और डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। 

इस राउंड में चयनित हुए उम्मीदवारों को फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट यानी पीईटी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाता है। उम्मीदवारों को पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाता है, जो दो प्वाइंट्स पर निर्भर करता है। इसमें पहला है, उम्मीदवार से कम के बराबर समान अनुपात में अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उस विशेष आरआरसी (रेलवे भर्ती सेल) के लिए एक विशेष पीरियड में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या। आगे की जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। .

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल